Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेट्रोल-डीजल, आभूषण, किराने का सामान खरीदने पर लोग खर्च कर रहे हैं 2,000 का नोट: सर्वे

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: May 29, 2024 | 04:52 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2,000 रुपये का नोट चलन से बाहर करने के बाद लोग अपने पास मौजूद इस मूल्य वर्ग के नोटों का इस्तेमाल मुख्य रूप से ईंधन, आभूषण और किराने का सामान खरीदने में कर रहे हैं। एक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है। गंतव्य आधारित सोशल नेटवर्क पब्लिक ऐप की तरफ से अखिल भारतीय स्तर पर किए गए सर्वे के अनुसार, 55 प्रतिशत लोग बैंक में 2,000 रुपये का नोट जमा करने की योजना बना रहे हैं, जबकि 23 प्रतिशत लोग इनको खर्च करने और 22 प्रतिशत इन्हें बैंक में बदलने को तैयार हैं।

आरबीआई ने 19 मई को 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी। हालांकि लोगों को ये नोट अपने खातों में जमा करने या बैंक में बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।

आरबीआई ने हाल ही में कहा था कि लगभग दो सप्ताह में ही चलन में मौजूद 2,000 रुपये के लगभग आधे नोट वापस आ चुके हैं। इस सर्वे में 22 राज्यों के एक लाख से अधिक लोगों की राय ली गई। सर्वेक्षण में कहा गया है कि 2,000 रुपये के नोट को लोग पेट्रोल और डीजल, सोने और आभूषण और रोजाना का किराना का सामान खरीदने के लिए खर्च कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

₹2000 के नोटों पर बड़ा खुलासा, RBI के पास सिर्फ 98.33% नोट लौटे; अब भी लोगों की जेब में 5,956 करोड़

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अपने नोट बदलने में दिक्कत आ रही थी, सर्वेक्षण में शामिल 61 प्रतिशत प्रतिभागियों ने दावा किया कि उन्हें इस प्रक्रिया में कोई भी कठिनाई नहीं हुई। केरल में 75 प्रतिशत लोगों ने यह बात कही।

वहीं आंध्र प्रदेश में 53 प्रतिशत और तमिलनाडु में 50 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नोट बदलने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं 42 प्रतिशत ने कहा कि उनसे स्थानीय लोगों ने यह नोट लेने से इनकार कर दिया।

सर्वे में शामिल 51 प्रतिशत लोगों की राय थी कि उन्हें नोट बदलने के लिए अधिक समय मिलना चाहिए था। वहीं 44 प्रतिशत का कहना था कि नोट बदलने की दैनिक सीमा 20,000 रुपये से अधिक होनी चाहिए थी। (एजेंसी) 

People are spending rs 2000 notes on buying petrol diesel jewellery groceries survey

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2023 | 10:29 PM

Topics:  

  • Rs 2000 Note

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.