- Hindi News »
- Business »
- Pan 2 Point 0 Online Updates At Check Posts Downloads Pan Card With Qr Code For Free Become Very Easy
PAN 2.0: चुटकियों में ऐसे होगा ऑनलाइन अपडेट, FREE में QR कोड वाला पैन कार्ड डाउनलोड करना हुआ बेहद आसान
आयकर विभाग के अनुसार, पुराने पते को अपडेट करने वाले पैन कार्डधारक अपना नया पता निःशुल्क अपडेट कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा उन पैन कार्ड धारकों के लिए है, जिनका पैन आधार से जुड़ा हुआ है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

कॉन्सेप्ट फोटो
बिजनेस डेस्क : आयकर विभाग ने पैन कार्ड धारकों के लिए हाल ही में नया पैन 2.0 सिस्टम पेश किया है। यह पहल पैन कार्ड और टैन के जारी करने और अपडेट करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल और तेज बनाएगी। अब से, पैन कार्ड धारक आसानी से अपना पता और अन्य डिटेल्स ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं, और इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, अगर पैन कार्ड का प्रिंटेड संस्करण मंगवाना है तो आपको 50 रुपये का शुल्क देना पड़ेगा।
आयकर विभाग के अनुसार, पुराने पते को अपडेट करने वाले पैन कार्डधारक अपना नया पता निःशुल्क अपडेट कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा उन पैन कार्ड धारकों के लिए है, जिनका पैन आधार से जुड़ा हुआ है। जब पैन रिकॉर्ड में पता अपडेट होगा, तो एक क्यूआर कोड वाला ई-पैन आपके ईमेल पर भेजा जाएगा। साथ ही, अगर पैन कार्ड का प्रिंट मंगवाना हो तो आपसे 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
पैन में पता कैसे अपडेट करें?
पैन कार्डधारक अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए दो प्रमुख पोर्टल्स का उपयोग कर सकते हैं: NSDL और UTI ITSL। अगर पैन कार्ड आधार से लिंक है, तो आधार का उपयोग करके पैन कार्ड का पता आसानी से ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Railway का ‘कवच’ अब और होगा मजबूत, गुजरात-MP रेल नेटवर्क के लिए सरकार ने मंजूर किए ₹398 करोड़
LPG-पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों पर लगाम, ईरान से पहुंची गैस की बड़ी खेप; IOCL ने दिया सप्लाई का भरोसा
अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5 किलो का LPG सिलेंडर, सिर्फ एक ID पर मिलेगी गैस; सरकार ने दी बड़ी सहूलियत
ड्राई फ्रूट्स के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! ₹2300 प्रति किलो पहुंचा पिस्ता, खजूर और किशमिश भी हुए महंगे
- संबंधित लिंक पर जाएं (NSDL या UTI ITSL)
- अपना पैन, आधार और जन्म तिथि भरें
- OTP प्राप्त करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें
- OTP के जरिए ई-केवाईसी पूरा करें
- एड्रेस डिटेल को सत्यापित करें और अपडेट करें
पैन 2.0: एक नई शुरुआत
पैन 2.0 का उद्देश्य पैन कार्ड धारकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। इस प्रणाली के तहत, सभी पैन और टैन सेवाओं को एक ही पोर्टल पर लाया गया है। इससे करदाताओं को अधिक सुविधाजनक और तेज सेवाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि पैन कार्ड का आवंटन, अद्यतन, सुधार, और पुनर्मुद्रण जैसी सभी सेवाएं अब ऑनलाइन कागज रहित प्रक्रिया के तहत की जा सकती हैं।
क्या बदलाव आएंगे?
पैन 2.0 के तहत, पुराने पैन कार्डधारकों को नया पैन कार्ड प्राप्त करने की जरूरत नहीं है, जब तक कि वे खुद इसे अपडेट या सुधारने का अनुरोध न करें। पुराने पैन कार्ड पूरी तरह से वैध रहेंगे।
पैन 2.0 के क्या हैं फायदे
- सभी सेवाओं का एकीकृत पोर्टल
- कागज रहित प्रक्रिया
- निःशुल्क पैन कार्ड अपडेट
- प्रत्येक पैन कार्ड धारक को बेहतर सेवाएं
बिजनेस की लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Pan 2 point 0 online updates at check posts downloads pan card with qr code for free become very easy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














