IPO अलर्ट: सिर्फ आखिरी मौका, फिर चूक जाएंगे आप, 15,000 निवेश करने पर होगी तगड़ी कमाई

ओसवाल पंप का आईपीओ शुक्रवार को रिटेल निवेशकों के लिए खुला था और इसमें 17 जून तक निवेश किए जा सकते हैं। इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 2,25,95,114 शेयर जारी किए हैं।
IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर
Updated on

नई दिल्ली: आज के समय में लोग हर क्षेत्र में काफी बढ़-चढ़कर निवेश कर रहे हैं। लोगों को शेयर मार्केट में निवेश करना भी एक पसंदीदा ऑप्शन बन गया है। म्युचुल फंड, एफडी के अलावा लोग आईपीओ में भी निवेश कर रहे हैं। अगर आफ भी आईपीओ (IPO Investment) मार्केट में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए खास है। दरअसल, मैनबोर्ड कैटेगरी का एक आईपीओ अभी भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है, जिसका साइज 1387 करोड़ रुपये से ज्यादा है और इसमें निवेश के लिए सिर्फ एक दिन का ही मौका है।

इतना कुछ जानने के बाद आपके मन में अब यही सवाल आ रहा होगा की आखिर इस कंपनी का नाम क्या है। इसका जवाब है Oswal Pumps IPO की, जो पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 13 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था और 17 जून को इसको क्लोजिंग डेट है। अगर आपके पास 14,736 रुपये हैं, तो फिर इतना निवेश करके आप ओसवाल कंपनी को होने वाले मुनाफे में अपनी हिस्सेदारी पक्की कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

रिटेल निवेशकों के लिए शुक्रवार को ओपेन हुआ था आईपीओ

ओसवाल पंप का आईपीओ शुक्रवार को रिटेल निवेशकों के लिए खुला था और इसमें 17 जून तक निवेश किए जा सकते हैं। इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 2,25,95,114 शेयर जारी किए हैं। इनमें 1,44,95,114 फ्रेश शेयर शामिल हैं, जबकि 497.34 करोड़ रुपये वैल्यू के 81,00,000 शेयर कंपनी प्रोमोटर्स द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जा रहे हैं। प्राइस बैंड की अगर बात करें, तो ये 584-614 रुपये तय की गई है। मई में 14 महीने के निचले स्तर पर थोक महंगाई, खाने-पीने की कीमतों में बड़ी गिरावट

15000 के निवेश पर कंपनी के मुनाफे में हिस्सेदारी

Oswal Pumps IPO में महज 15000 रुपये से भी कम का निवेश कर इस कंपनी को होने वाले मुनाफे में अपनी हिस्सेदारी पक्की कर सकते हैं। तो बता दें कि कंपनी ने आईपीओ के तहत 24 शेयरों का लॉट साइज तय किया है। यानी किसी भी निवेशक को कम से कम इतने शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। अब अपर प्राइस बैंड के आधार पर गणना करें, तो निवेशक को कम से 14,736 रुपये का निवेश करना होगा और अगर IPO निकलता है, तो फिर लिस्टिंग और उसके बाद कंपनी को होने वाले मुनाफे में आपका भी हिस्सा पक्का होगा। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए पैसे लगा सकते हैं और उसके लिए 1,91,568 रुपये निवेश करना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com