प्याज की बढ़ती कीमत से जनता को मिलेगी राहत, इन राज्यों में मिलेगा सस्ती प्याज का तोहफा
भारत सरकार की इस पहल के अंतर्गत कस्टमर्स को सस्ती दरों में प्याज उपलब्ध करवाने के लिए इसे केवल 35 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचने का इंतजाम किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश सरकार और बिहार की सरकार जनता तक प्याज पहुंचाने के लिए वेजिटेबल वैन उपलब्ध करवा सकती है।
- Written By: अपूर्वा नायक
(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : प्याज की कीमतों में पिछले दिनों भारी उछाल देखा जा रहा है, लेकिन अब खबर आ रही है कि जल्द ही इसकी महंगी कीमतों से राहत मिल सकती है। हालांकि सर्दियों के सीजन में प्याज की सस्ती कीमतों से देश की जनता को राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। प्याज की नई खेप आने के बाद भी बाजार में प्याज की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। कहीं इसकी कीमत 50 रुपये किलो तो कहीं ये 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।
प्याज की बढ़ती कीमत से जनता को राहत देने के लिए कुछ राज्य सरकारों ने इसे सस्ता करने का फैसला लिया है। सरकार के इस निर्णय से जनता को फिलहाल के लिए कुछ तो राहत मिल सकती है। इसके बारे में अधिक जानकारी हम आपको देते हैं।
उपलब्ध करवायी जा सकती है वेजिटेबल वैन
भारत सरकार की इस पहल के अंतर्गत कस्टमर्स को सस्ती दरों में प्याज उपलब्ध करवाने के लिए इसे केवल 35 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचने का इंतजाम किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश सरकार और बिहार की सरकार जनता तक प्याज पहुंचाने के लिए वेजिटेबल वैन उपलब्ध करवा सकती है। साथ ही इसके लिए लोकेशन भी चुनी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें :- विधानसभा चुनाव के नतीजों का दिखेगा असर, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
उत्तर प्रदेश में 35 रुपये किलो पर मिलेगी प्याज
उत्तर प्रदेश में इन शहरों में प्याज केवल 35 रुपये प्रतिकिलो पर मिलने वाली है। वाराणसी, सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे शहरों में प्याज सस्ती कीमतों पर मिलने वाली है। वाराणसी में 35 लोकेशन पर वेजिटेबल वैन की सुविधा दी जाने वाली है। सोनभद्र में भी 14 जगहों पर ये सस्ती प्याज मिलने वाली है। वहीं मिर्जापुर में 15 जगहों पर वेजिटेबल वैन के माध्यम से प्याज केवल 35 रुपये प्रतिकिलो पर मिल सकती है।
बिहार सरकार भी दे सकती है ये तोहफा
बिहार सरकार ने भी अपने राज्य के लोगों को प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए 3 शहरों में सस्ती प्याज मुहैया करवाने की योजना बनायी है। पटना, आरा और बक्सर जैसे शहरों में वेजिटेबल वैन की मदद से प्याज केवल 35 रुपये प्रतिकिलो में बिकने वाली है। बक्सर में सस्ती प्याज उपलब्ध करवाने के लिए 12 जगहों को चुना गया है। आरा में 6 जगहों पर वेजिटेबल वैन की मदद से कम कीमत पर प्याज उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही पटना में 8 जगहों पर जनता को सस्ती प्याज मिल सकती है।
