Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

OLA Electric : नहीं थम रही है ओला इलेक्ट्रिक की मुसीबतें, PIL का टारगेट रहेगा अधूरा

कंपनी की कंप्लीट स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेल टेक्नोलॉजीज ने इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Mar 05, 2025 | 11:22 AM

Ola की बढ़ने वाली परेशानी। (सौ. X)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की मुसीबतें थम नहीं रही है। जिसके कारण कंपनी को घटते टू व्हीलर सेल्स का सामना करना पड़ रहा है। तो अब कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेल टेक्नोलॉजीज को एडवांस केमिस्ट्री सेल के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम में पीएलआई एसीसी के अंतर्गत तय किए गए टारगेट्स को हासिल करने से चूक को लेकर आईएफसीआई लिमिटेड से लेटर मिला है। कंपनी पीएलआई-एसीसी योजना के अंतर्गत तय प्रोडक्शन और निवेश संबंधी मानदंडों को पूरा नहीं कर पायी है।

ओला इलेक्ट्रिक ने शेयर मार्केट को रेग्यूलेटरी फाइलिंग के अंतर्गत दी गई जानकारी में ये बताया है कि हमें 28 जुलाई, 2022 के कार्यक्रम समझौते की अनुसूची एम के अनुसार, माइलस्टोन-1 को पूरा नहीं कर पाने के लिए आईएफसीआई लिमिटेड से एक लेटर मिला है। कंपनी इस संबंध में संबंधित ऑफिसर्स से जुड़ी हुई है और सही रिएक्शन दाखिल करने की प्रोसेस में है।

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसी

कंपनी की कंप्लीट स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेल टेक्नोलॉजीज ने इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। योजना के अंतर्गत, आईएफसीआई लि. को पीएलआई एसीसी योजना के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसी नियुक्त किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…

DA Hike: होली से पहले सरकार खोलेगी खजाना! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट

31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट

आम आदमी की जेब पर बड़ा बोझ! 10 महीने के हाई लेवल पर थोक महंगाई; सब्जियां और दालें हुईं और महंगी

बीआईएस प्रमाण पत्र

इस बारे में पूछे जाने पर ओला के प्रवक्ता ने कहा है कि हमने मार्च, 2024 में अपनी गीगा फैक्ट्री में ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया और मई, 2024 में हमारे लिथियम-आयन सेल के लिए सफलतापूर्वक बीआईएस प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। हमने पहले ही वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही से अपने सेल के कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने की घोषणा कर दी है और हम निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के लिए योजना के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक सरकार की पीएलआई एसीसी योजना के अंतर्गत भारत में कमर्शियल रूप से लिथियम-आयन सेल का मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी होगी।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

शेयर मार्केट में भी ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक अपने निचले स्तर 53.62 रुपये पर 4 मार्च के सेशन में जा गिरा है। स्टॉक अपने लाइफटाइम हाई से 66 प्रतिशत और आईपीओ में इश्यू प्राइस 76 रुपये से करीब 30 प्रतिशत नीचे आ गया है।

Ola electric gets in trouble

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 11:22 AM

Topics:  

  • Business News
  • Ola Electric
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.