Crude Oil Price: क्या फिर महंगा होगा कच्चा तेल? ब्रेंट क्रूड के $90 तक पहुंचने का नया अनुमान
Crude Oil Alert: डोनाल्ड ट्रंप के US-Iran Deal का ऐलान करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली और ये फिसलकर 80 डॉलर के आसपास आ गया है।
- Written By: दिव्या सिंह
कच्चा तेल के टैंकर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Crude Oil Price Update: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते (US-Iran Deal) के बाद वैश्विक कच्चे तेल बाजार में तेज हलचल देखने को मिली है। होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य होने की खबरों के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में अचानक गिरावट आई और ब्रेंट क्रूड लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया।
सोमवार को क्रूड ऑयल में करीब 5% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे कीमतें 80.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुईं। हालांकि मंगलवार को हल्की रिकवरी देखने को मिली और कीमतें 82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करती नजर आईं।
$90 तक पहुंचने का खतरा क्यों?
ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल (Emkay Global) ने चेतावनी दी है कि भले ही भू-राजनीतिक तनाव फिलहाल कम हुआ हो, लेकिन सप्लाई और डिमांड में असंतुलन बना रह सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर रुकी हुई मांग (especially चीन से) तेजी से वापस आती है, तो आने वाले हफ्तों में कच्चा तेल फिर से तेजी पकड़ सकता है और 90 डॉलर प्रति बैरल या उससे ऊपर जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
आजाद हुआ बलूचिस्तान! मुनीर की सेना के फेल हुए सभी सैन्य ऑपरेशन, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान
देखते ही देखते अमेरिका में राख बन गए 700 घर, वॉशिंगटन पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; 67 हजार लोग बेघर
समंदर में नहा रहे लोगों के बीच गिरा यूक्रेनी ड्रोन, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी; सामने आया VIDEO
ट्रंप के बयान से बदला बाजार का रुख, 1.40 लाख के पार हुआ सोना, सिल्वर ने भी लगाई छलांग, चेक करें ताजा रेट
बाजार में बनी रहेगी अनिश्चितता
फर्म का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट के जरिए सप्लाई पूरी तरह सामान्य होने में अभी हफ्तों से लेकर महीनों तक का समय लग सकता है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी रहेगी। एमके ग्लोबल ने FY2027 के लिए ब्रेंट क्रूड का औसत अनुमान 90 डॉलर प्रति बैरल पर बनाए रखा है। रिपोर्ट के अनुसार, पहली छमाही में कीमतें 95 डॉलर तक जा सकती हैं। दूसरी छमाही में यह 85 डॉलर के आसपास रह सकती हैं और वित्त वर्ष के अंत तक कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल तक गिरने की संभावना भी जताई गई है।
तेल की कीमतें हाई रहने की संभावना
Emkay Global ने कच्चे तेल पर टागरेट को लेकर कहा है कि हमारे पूर्वानुमानों में कोई खास बदलाव आया है, FY2027 की पहली छमाही में तेल की कीमतें हाई रहने की संभावना है (औसत: 95 डॉलर प्रति बैरल), तो वहीं FY2027 की दूसरी छमाही के लिए ये औसत 85 डॉलर/बैरल है। ब्रोकरेज ने कहा कि हम वित्त वर्ष 2027 के लिए ब्रेंट के पूर्वानुमान को 90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल बैरल पर बरकरार रख रहे हैं।
ये भी पढ़ें- होर्मुज से अरबों डॉलर तक… एक समझौते ने बदल दिया मिडिल ईस्ट का खेल, पॉइंट्स में जानिए डील की प्रमुख बातें
हालांकि, अपने अनुमान जाहिर करते हुए ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने आगे एक राहत भरी बात भी कही कि 2027 की पहली छमाही के बाद कीमतों में गिरावट स्थायी आनी चाहिए और वित्त वर्ष के अंत तक तेल की कीमतें गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।
