Nvidia Share Price: CEO के रूप में जेन्सेन हुआंग की हुई वापसी, एनवीडियो के शेयरों में आया 30% का उछाल

Nvidia Share Price: एनवीडिया के को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग की CEO के रूप में वापसी के बाद कंपनी के शेयरों में 30% की बढ़त, बोर्ड ने उनकी लीडरशिप पर जताया भरोसा।
nvidia share price
जेन्सेन हुआंग(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बोर्ड ने एकमत से फैसला लेते हुए जेन्सेन हुआंग को प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर के रूप में फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दी है।

  • हुआंग के दोबारा CEO बनने की घोषणा के बाद प्री-मार्केट ट्रेडिंग में Nvidia के शेयरों में करीब 30% की तेजी दर्ज की गई।

  • बोर्ड ने हुआंग के नेतृत्व पर भरोसा जताया और स्पष्ट किया कि उनकी वापसी से किसी तरह का नेशनल सिक्योरिटी रिस्क नहीं है।

Nvidia Share Price: दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया ने बड़ी घोषणा करते हुए ऐलान किया है कि को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर वापस आएंगे, जिसके बाद सोमवार को प्रीमार्केट ट्रेडिंग में Nvidia के शेयर लगभग 30% बढ़ गए। यह फैसला कंपनी के बोर्ड का एक बड़ा यू-टर्न है, जिसने कुछ दिन पहले ही उनकी वापसी से मना कर दिया था।

रॉयटर्स के अनुसार, बोर्ड ने एकमत से हुआंग को प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर के तौर पर वापस लाने को मंजूरी दे दी और कहा कि वे उनकी लीडरशिप से संतुष्ट हैं और उन्हें वापस लाने में कोई नेशनल सिक्योरिटी का रिस्क नहीं है।

Nvidia की घोषणा से बदलाव निवेशकों का मूड

एनवीडियो के इस घोषणा से निवेशकों के सेंटीमेंट में बदलाव आया और वॉल स्ट्रीट के खुलने से पहले ही शेयर लगभग 30% बढ़ गए। हुआंग की वापसी तब हुई जब उन्होंने 12 नवंबर को अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के खुलासे के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसमें एक कारोबारी महिला भी शामिल थी, जिस पर अमेरिकी अधिकारियों को चीन के लिए जासूसी करने का शक है। हालांकि, बीजिंग ने इस आरोप से इनकार किया है।

Nvidia के शेयरों में आई तेजी की वजह क्या?

NVIDIA के शेयर में इतनी तेजी तब आई जब कंपनी ने उस लीडर को वापस लाने का फैसाल किया जिसने इसे वीडियो-गेम चिप डिजाइनर से दुनिया का AI प्रोसेसर का सबसे बड़ा सप्लायर बना दिया था। जेन्सेन हुआंग ने Nvidia की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है, उन्होंने इसके चिप डेवलपमेंट, कस्टमर रिलेशनशिप और US सरकार के साथ जुड़ाव को देखा है।

nvidia share price
फिर से नहीं हो सकती जेनसन हुआंग की Nvidia में वापसी, अमेरिकी संसद में 1 दिसंबर को होगी पूछताछ

इस महीने की शुरुआत में उनके अचानक इस्तीफे के बाद कंपनी की लीडरशिप को लेकर जो अनिश्चितता थी, वह उनकी वापसी से खत्म हो गई है। निवेशकों के लिए, बोर्ड का यह फैसला कंपनी की लीडरशिप के बारे में कुछ क्लैरिटी भी देता है, ऐसे समय में जब इसका AI चिप बिजनेस इसकी ग्रोथ के लिए अहम बना हुआ है।

जेन्सेंग की वापसी पर Nvidia ने क्या कहा?

Nvidia के बोर्ड ने कहा कि वह हुआंग की साफगोई और लीडरशिप क्षमता से खुश है। उसने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार के सीनियर अधिकारियों से इनपुट मिलने के बाद, उसे उनकी बहाली में कोई नेशनल सिक्योरिटी रिस्क नहीं मिला। यह फैसला बोर्ड की पिछली स्थिति को पलट दिया, जिसने हुआंग के इस्तीफे के कुछ ही दिनों बाद उन्हें वापस लाने से मना कर दिया था।

कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि बोर्ड ने उनकी वापसी के पक्ष में एकमत से वोट किया। हालांकि, इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि उनके जाने से जुड़ी सभी चिंताएं दूर हो गई हैं। हुआंग की बहाली के साथ ही, एनवीडिया के बोर्ड ने उन्हें टारगेट करने वाली एक कथित विदेशी इंटेलिजेंस कोशिश की जांच के लिए एक कमेटी बनाने का फैसला किया है।

nvidia share price
इस्तीफे के 11 दिन बाद फिर CEO बने जेन्सेन हुआंग, अमेरिकी अधिकारियों से सलाह के बाद NVIDIA का बड़ा फैसला

सरकारी जांच में सहयोग करेगी कंपनी

कंपनी ने कहा है कि वह चल रही सरकारी जांच और पूछताछ में सहयोग करती रहेगी। एनवीडिया एक नए चीफ कंप्लायंस ऑफिसर (CCO) की तलाश भी शुरू कर रही है, यह एक ऐसा पद है जिसे वह अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में जोड़ने की योजना बना रही है। इस बीच, कोलेट क्रेस कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) बनी रहेंगी, जबकि हार्वे जोन्स बोर्ड के चेयरमैन बने रहेंगे।