Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nita Ambani : अमेरिका में बजा नीता अंबानी का डंका, स्टेट गवर्नर ने बताया ग्लोबल चेंजमेकर

नीता अंबानी को शिक्षा, हेल्थकेयर, स्पोर्ट्स, आर्ट्स एंड कल्चर और वूमन एम्पॉवरमेंट जैसी फील्ड में एक ग्लोबल चेंजमेकर बताया है। नीता अंबानी खुद भी एक बेहद उम्दा कलाकार हैं और बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 14, 2025 | 03:23 PM

नीता अंबानी (सौ. एक्स )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी को अमेरिका में सम्मान मिला है। नीता अंबानी आर्ट और कल्चर की फील्ड में काफी एक्टिव रहती हैं। नीता अंबानी खुद भी एक बेहद शानदार कलाकार हैं और बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं। अब नीता अंबानी को अमेरिका के स्टेट गवर्नर ने सम्मानित किया है और उन्हें एक ग्लोबल चेंजमेकर बताया जा रहा है। रिलायंस इंजस्ट्रीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

इस पोस्ट में लिखा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी को अमेरिका के स्टेट मैसाचूसट्स की रिस्पेक्टेड गवर्नर मौरा हेली ने सम्मानित किया है। नीता अंबानी को शिक्षा, हेल्थकेयर, स्पोर्ट्स, आर्ट्स एंड कल्चर और वूमन एम्पॉवरमेंट जैसी फील्ड में एक ग्लोबल चेंजमेकर बताया है। उन्होंने भारत और भारत के बाहर विदेशों में भी इन सेक्टरों में अभूतपूर्व बदलाव किया है।

नीता अंबानी है उम्दा कलाकार

नीता अंबानी खुद भी एक बेहद उम्दा कलाकार हैं और बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर हैं। कला के सेक्टर में नीता अंबानी ने काफी काम किया है। नीता अंबानी ने मुंबई में भारत का पहला वर्ल्ड क्लास आर्ट सेंटर जियो वर्ल्ड सेंटर भी बनाया है। इस सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में दुनिया भर के कलाकारों ने अपनी शिरकत की थी। नीता अंबानी ने खुद भी अपने बेटे की शादी के पहले की सेरेमनी में विश्वम्भरी स्तुति पर नृत्य किया था। कला के क्षेत्र में योगदान देने के साथ नीता अंबानी ने स्पोर्ट्स के एरिया में भी काफी काम किया है।

सम्बंधित ख़बरें

मुकेश और नीता अंबानी ने हिलेरी क्लिंटन का किया शानदार स्वागत, एंटीलिया में पुरानी यादों को किया ताजा

AI की दुनिया में रिलायंस का मास्टरस्ट्रोक, ₹10 लाख करोड़ निवेश का ऐलान; लाखों युवाओं को मिलेगी नौकरी

India AI Impact Expo 2026: PM को आकाश अंबानी ने दिखाया जियो का AI विजन, मोदी ने की पूरे इकोसिस्टम की सराहना

साधारण नंबर छोड़िए, अब लीजिए VIP मोबाइल नंबर, जानिए कैसे मिलेगा 99999 या 88888 जैसा खास नंबर

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

मुंबई इंडियंस की भी है मालकिन

आर्ट एंड कल्चर के साथ नीता अंबानी स्पोर्ट्स की फील्ड में भी काफी योगदान देती आ रही हैं। नीता अंबानी की आईपीएल टीम भी है और क्रिकेट सहित दूसरे खेलों के प्रति भी उनका प्यार दिखता रहता है। नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस अब तक आईपीएल टूर्नामेंट को भी कई बार जीत चुकी है। नीता अंबानी को अक्सर ही क्रिकेट स्टेडियम्स में भी देखा जाता है। भारत सहित आईपीएल के मुकाबलों में नीता अंबानी अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम डगआउट में भी बैठी दिखायी देती हैं। अब नीता अंबानी को एक ग्लोबल चेंजमेकर के रुप में अमेरिका के मैसाचूसट्स स्टेट की गवर्नर ने सम्मानित किया है। जिसकी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई हैं।

Nita ambani received honor in america

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2025 | 05:16 PM

Topics:  

  • Jio
  • Neeta Ambani
  • Nita Ambani
  • Reliance Industries Ltd.

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.