

इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ रहा जनता का झुकाव
नवरात्रि के दौरान देश में 11.23 लाख वाहनों की हुई बिक्री
नवरात्रि के दौरान इलेक्ट्रिक वाहन 1.17 लाख से ज्यादा वाहन बिके
11.23 lakh Vehicles Were Sold Across The Country During Navratri: भारत के ऑटोमोटिव उद्योग ने नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान हर सेकंड एक से ज़्यादा वाहन बेचे। इस दौरान कुल 11.23 लाख वाहनों की बिक्री हुई, जो हर मिनट लगभग 78 वाहनों या रोज़ाना करीब 1.23 लाख वाहनों के बराबर है।
पिछले साल के त्योहारी सीज़न की ऊँची बिक्री के आंकड़ों के बावजूद, इस बार भी मांग मज़बूत बनी रही। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल नवरात्रि में करीब 80 हजार कम गाड़ी की विक्रि दर्ज की गई है। भारत में लोगों की इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति झुकाव बढ़ रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल करीब 27 फिसदी की मांग बढ़ी है।
ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशनों का महासंघ द्वारा प्रकाशित नवरात्रि 26 के आंकड़े एक मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं। दस दिनों में लगभग 11.23 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। जो नवरात्रि 24 के मुकाबले करीब 27% अधिक है। इसमें पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 10% से ज्यादा और दोपहिया वाहनों की बिक्री में 32% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
नवरात्रि 25 की तुलना में 6.52% की मामूली गिरावट असल में केवल आंकड़ों का एक भ्रम है। पिछले साल नवरात्रि 10 के बजाय 11 दिनों की थी और इसी दौरान GST 2.0 भी लागू हुआ था, जिससे लंबे समय से रुकी हुई मांग एक ही बार में सामने आ गई थी।
इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीददारी बढ़ी
EV की बिक्री में 26.78% की वृद्धि हुई है। अब कुल त्योहारी बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग 10.5% हो गई है, जो एक साल पहले करीब 7.7% थी। यह दिखाता है कि भारत में EV की ओर बदलाव अब अपने आप आगे बढ़ने की स्थिति में आ गया है।
धनतेरस से दिवाली तक के दौर में प्रवेश करते हुए, हम सतर्कता के साथ सकारात्मक हैं: लोगों की खरीदने की क्षमता मजबूत है, लोगों की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं और ऑटो रिटेल का प्रदर्शन भारत की विकास गाथा की निरंतर गति को दर्शाता है।