डोनाल्ड ट्रंप के शो में नीता और मुकेश अंबानी की एंट्री, दुनिया के चुनिंदा लोगों को मिलेगी जगह
भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी ट्रंप फैमिली के पर्सनली इंवाइटेड सदस्यों के तौर पर ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। इस सेरेमनी में दुनिया के प्रमुख राजनेताओं, बिजनेसमैन और मशहूर सेलेब्रिटीज के शामिल होने की संभावना है। शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने एक स्पेशल डिनर का आयोजन किया था, जिसमें भारत के प्रमुख बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी शामिल हुए थे। ट्रंप के इस इंवीटेशन पर अंबानी कपल इस समारोह में पार्टिसिपेशन लेने के लिए अमेरिका पहुंचे है।
भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी ट्रंप फैमिली के पर्सनली इंवाइटेड सदस्यों के तौर पर ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं। गौरतलब है कि इन दोनों परिवारों के बीच में काफी लंबे समय से आपसी संबंध हैं। साल 2017 में जब डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इंवाका ट्रंप भारत के दौरे पर आयी थी, तब मुकेश अंबानी ने ही उनका स्वागत किया था। फरवरी 2020 में ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान भी मुकेश अंबानी उनके साथ मौजूद थे।
शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं ये सितारे
ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर के सितारों और ग्लोबल सेलिब्रिटीज की मौजूदगी रहने वाली है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश जैसे अमेरिकी राजनेता शामिल रहने वाले हैं। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी और बिजनेस वर्ल्ड के दिग्गज जैसे एलन मस्क, टिम कुक, जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग, सुंदर पिचई और सैम ऑल्टमैन जैसी बड़ी हस्तियां शामिल होने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mojtaba Khamenei Revenge: पिता के जनाजे के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला संबोधन, अमेरिका से बदला लेने की कही बात
अमेरिका ने ईरान से मांगी Strait Of Hormuz से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी, ओमान में अहम बातचीत
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Trump Iran Warning: सीजफायर खत्म हुआ लेकिन बातचीत रहेगी जारी, ट्रंप की ईरान को चेतावनी
शपथ ग्रहण में मिलेगा ये संदेश
ये शपथ ग्रहण ना सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरूआत करेगा, बल्कि उनके ग्लोबल प्रभाव और नेटवर्क को भी प्रदर्शित करा जाएगा। ये शपथ ग्रहण आयोजन राजनीति, बिजनेस और टेक्नोलॉजी सेक्टर के दिग्गजों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का प्रतीक होगा। डोनाल्ड ट्रंप का ये समारोह, उनके सपोर्टर्स और ग्लोबल पार्टनर्स के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इतनी सीट्स पर जीते डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के सामने कमला हैरिस ने चुनाव लड़ा था। राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने 312 सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं कमला हैरिस को सिर्फ 226 सीट पर ही जीत मिली थी।
