Spinner Sports Drink : मुकेश अंबानी का मास्टरस्ट्रोक, अब देशवासियों को सिर्फ 10 रुपये में मिलेगी ये स्पोर्ट्स ड्रिंक
रिलायंस ने स्पिनर स्पोर्ट्स ड्रिंक को 3 फ्लेवर्स में लॉन्च किया है। श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने इसे लॉन्च करते समय कहा कि मैं इसको लेकर काफी एक्साइटेड हूं।
- Written By: अपूर्वा नायक
स्पिनर स्पोर्ट्स ड्रिंक (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक नए बिजनेस में कदम रखा है। अंबानी की कंपनी रिलायंस ने रिटेल सेक्टर में और टेलीकॉम सेक्टर में धमाल मचाने के बाद अब बेवरेज की दुनिया में भी धमाका करने के लिए कमर कस ली है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने कल स्पिनर नाम की स्पोर्ट्स ड्रिंक को लॉन्च किया है। रिलायंस ने श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की कंपनी के साथ मिलकर इस ड्रिंक को बनाया है। इस ड्रिंक की सबसे खास बात ये है कि कंपनी ने इसकी कीमत को काफी किफायती रखा है ताकि सभी इसे खरीद सके। स्पिनर ड्रिंक की कीमत मात्र 10 रुपये तय की गई है।
कंपनी ने कहा है कि ये स्पोर्ट्स ड्रिंक आनेवाले 3 सालों में 1 अरब डॉलर के स्पोर्ट्स बेवरेज मार्केट बनाने में सहायता कर सकती है। रिलायंस ने स्पिनर ड्रिंक को फेमस करने के लिए और इसकी सेल्स को बढ़ाने के लिए आईपीएल टीमों जैसे गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के साथ पार्टनरशिप की है।
इतने फ्लेवर्स में है उपलब्ध
रिलायंस ने स्पिनर स्पोर्ट्स ड्रिंक को 3 फ्लेवर्स में लॉन्च किया है। ये स्पोर्ट्स ड्रिंक लेमन, ऑरेंज और नाइट्रो ब्लू फ्लेवर्स में पेश की जाने वाली है। श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने इसे लॉन्च करते समय कहा कि मैं इसको लेकर काफी एक्साइटेड हूं। मैं एक स्पोर्ट्समैन के नजरिए से समझ सकता हूं कि स्पोर्ट्स ड्रिंक कितनी जरूरी होती है और मुझे उम्मीद है कि स्पिनर हर एक भारतीय को हाइड्रेट करने में मदद करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Dhirubhai Ambani Death Anniversary: जेब में 500 लेकर आए मुंबई, ऐसे खड़ी की देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP
RCPL Unveils ‘Spinner’ – The Game-Changing Sports Drink for Every Indian Set to lead the movement in creating USD 1 Billion beverage category in the next 3 years: Backed by powerful partnership with top IPL teams Reliance Consumer Products Limited (RCPL) announced the launch of… pic.twitter.com/QVAfg8eLFn — Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) February 10, 2025
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मुरलीधरन के साथ है पार्टनरशिप
रिलायंस कंपनी ने इस स्पोर्ट्स ड्रिंक को बनाने के लिए मुथैया मुरलीधरन की कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है। आपको बता दें कि क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन की कंपनी मुथैया बेवरेज स्पोर्ट्स ड्रिंक बनाती है। रिलायंस के साथ पार्टनरशिप करने के बाद स्पिनर स्पोर्ट्स ड्रिंक को भी मुथैया मुरलीधरन की कंपनी के मैसूर स्थित प्लांट में तैयार किया जाने वाला है। स्पिनर के लॉन्च के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी स्पोर्ट्स ड्रिंक मार्केट में कोका कोला और पेप्सिको जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स को टक्कर देगी।
