-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Mukesh Ambani And Gautam Adani Business Is Target Of Pakistani Army Sajid Tarar
अंबानी-अडानी को बर्बाद करने का प्लान! पाकिस्तानी आर्मी के निशाने पर कंपनियां; ऐसे हुआ खुलासा
- Written By: मनोज आर्या
Ambani-Adani Business: अमेरिका प्रवास के दौरान लगभग 120 पाकिस्तानी प्रवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए जनरल मुनीर ने भारत की प्रमुख आर्थिक संपत्तियों को निशाने बनाने की धमकी दी थी।

(डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव डॉट कॉम)
Pakistan Army Target Target on Ambani-Adani Business: पाकिस्तानी अमेरिकी बिजनेसमैन और मुस्लिम्स ऑफ अमेरिका के संस्थापक साजिद तरार ने भारत को लेकर पाकिस्तानी आर्मी की प्लानिंग पर एक ऐसा बयान दिया जो अब वायरल हो गया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि पाकिस्तानी आर्मी लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के आस-पास छोटे हमलों पर फोकस नहीं कर रही, बल्कि पाक उनका ध्यान भारत में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे अरबपतति अद्योगपति के व्यापारिक केंद्रों को निशाने बनाने पर है।
साजिद तरार के अनुसार, पाकिस्तानी आर्मी ने भारत को लेकर जो अपने प्लानिंग में बदलाव किया है, उसका मकदस बॉर्डर के पास सीमित सैन्य कार्रवाई के बजाय भारत को आर्थिक स्तर और मानवीय नुकसान पहुंचाना है।
सुर्खियों में क्यों है साजिद तरार का बयान?
साजिद तरार के इन बयानों की चर्चा इसलिए तेज हो गई है, क्योंकि वे अमेरिका में एक प्रभावशाली शख्स हैं और ऐसा माना जाता है कि उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात में काफी अहम रोल निभाई थी। इस मीटिंग के बाद टैम्पा में प्राइवेट डिनर पार्टी के दौरान जनरल मुनीर ने अपने बयानों में भी कुछ ऐसा ही जिक्र किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Adani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जानें आपके शहर का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार में सावन की हरियाली, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार
Explainer: रील्स छोड़… रियल रिटर्न के पीछे भागी Gen-Z, शेयर बाजार में 40% पहुंची हिस्सेदारी; देखें आंकड़ा
असीम मुनीर भी दे चुके हैं ऐसा बयान
बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका प्रवास के दौरान लगभग 120 पाकिस्तानी प्रवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए जनरल मुनीर ने भारत की प्रमुख आर्थिक संपत्तियों को निशाने बनाने की धमकी दी थी। विशेष रूप से उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की गुजरात के जामनगर रिफाइनरी का नाम लेते हुए ये धमकियां दी थीं।
कौन हैं साजिद तरार?
आपको बता दें कि साजिद तरार बाल्टीमोर में रहने वाले एक कारोबारी, वकील और राजनीतिक गलियारे में काफी प्रभाव रखने वाले शख्स हैं। वह मूलरूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन से तालुक रखते हैं। साल 1980-1990 के दशक में वे पाकिस्तान को छोड़कर अमेरिका पहुंचे और यहां से बाल्टीमोर यूनिवर्सिटी से वकालत पूरी करने के बाद अमेरिकी नागरिकता हासिल कर वहीं शिफ्ट हो गए। साजिद तरार अमेरिका में फाइनेंस और रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़ा नाम है और वे मैक्सिमस इन्वेस्टेमेंट ग्रुप के चेयरमैन हैं। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के नीतियों के बड़े समर्थक भी हैं।
ये भी पढ़ें: भारत को कोई रोक नहीं सकता, हमें कॉपी करने की जरूरत नहीं; AGM में बोले मुकेश अंबानी
दुनिया के 18वें सबसे अमीर इंसान हैं मुकेश अंबानी
भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी का कारोबार तेल से लेकर एनर्जी सेक्टर में फैला हुआ है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। संपत्ति की अगर बात करें, तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, 99 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ वे दुनिया के 18वें सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी जामनगर रिफाइनरी देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी है, जिसमें दुनियाभर से आए क्रूड ऑयल को रिफाइन किया जाता है।
Mukesh ambani and gautam adani business is target of pakistani army sajid tarar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वास्तेगुने हुईंया, Delulu से FOMO तक, संसद में खूब गूंजे Gen-Z के ट्रेंडिंग स्लैंग; क्या है इन शब्दों का मतलब?
Jul 29, 2026 | 12:19 PMLPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
Jul 29, 2026 | 12:15 PMमनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा हाई कोर्ट पहुंचे, पीएमएलए अदालत के समन को दी चुनौती
Jul 29, 2026 | 12:10 PMछत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति: हर घर पहुंचेगा पानी, ₹6,000 में मिलेगा नल कनेक्शन, जानें पूरी योजना!
Jul 29, 2026 | 12:08 PMCJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
Jul 29, 2026 | 12:08 PMKKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 29, 2026 | 12:03 PMAdani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
Jul 29, 2026 | 11:57 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













