-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Foreign Portfolio Investor Withdrew Rs 3765 Crore From Indian Equities In November
घरेलू शेयर बाजार से FPI का मोहभंग! नवंबर में 3,765 करोड़ रुपये निकाले; क्यों अपना रहें सतर्क रुख?
- Written By: मनोज आर्या
Foreign Portfolio Investor: जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार का मानना है कि एफपीआई फ्लो में रुख में बदलाव का अभी कोई साफ सबूत नहीं है।

शेयर मार्केट, (फाइल फोटो)
FPI In Share Market: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय शेयर बाजार में फिर बिकवाल बन गए है। अक्टूबर में थोड़े ठहराव के बाद विदेशी निवेशकों ने नवंबर में भारतीय शेयरों से शुरू रूप से 3,765 करोड़ रुपये निकाले हैं। ऐसा वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की क्षमता में कमी, वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी शेयरों में उतार-चढ़ाव और प्राथमिक बाजार को प्राथमिकता देने की वजह से हुआ है।
डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले अक्टूबर में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार में14,610 करोड़ रुपये डाले थे। वहीं सितंबर में उन्होंने 23,885 करोड़ रुपये, अगस्त में 34,990 करोड़ रुपये और जुलाई में 17,700 करोड़ रुपये की निकासी की थी। नवंबर में एफपीआई की निकासी में वैश्विक और घरेलू कारकों दोनों की भूमिका रही।
क्यों सतर्क रुख अपना रहें विदेशी निवेशक?
मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के प्रमुख, प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर कटौती के रुख को लेकर अनिश्चितता, डॉलर में मजबूती, उभरते बाजारों में जोखिम लेने की श्रमता कमजोर होने से विदेशी निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भी एफपीआई की धारणा प्रभावित हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Share Marekt: शेयर बाजार में सावन की हरियाली, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार
Explainer: रील्स छोड़… रियल रिटर्न के पीछे भागी Gen-Z, शेयर बाजार में 40% पहुंची हिस्सेदारी; देखें आंकड़ा
Toy Export: भारत में बने खिलौनों का दुनिया में डंका, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट
Gold-Silver Rate Today: सोना 50,912 रुपये तक सस्ता हुआ, आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, जानें आज का ताजा भाव
एंजेल वन के वरिष्ठ बुनियादी विश्लेषक वकार जावेद खान ने कहा कि नवंबर में निकासी की मुख्य वजह वैश्विक स्तर पर जोखिम से बचने की धारणा, प्रौद्योगिकी शेयरों में उतार-चढ़ाव रही है। इसके अलावा उपभोक्ता सेवाएं और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के शेयर भी इससे प्रभावित हुए।
घरेलू बाजार का हालात बदलने के संकेत
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार का मानना है कि एफपीआई फ्लो में रुख में बदलाव का अभी कोई साफ सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि एफपीआई कुछ दिन खरीदार थे और कुछ दिन बिकवाल। यह एक संकेत है कि हालात बदलने पर उनके फ्लो का रुख बदल सकता है।
ये भी पढ़ें: Share Market Outlook: सोमवार को उछलेगा या गिरेगा शेयर बाजार, ये 3 फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
अब तक 1.43 लाख करोड़ रुपये निकाल चुके हैं FPI
वर्ष 2025 में अब तक, एफपीआई ने शेयरों से 1.43 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा निकाले हैं। इस बीच, लोन या बॉन्ड बाजार में एफपीआई ने सामान्य सीमा के तहत 8,114 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। वहीं इसी अवधि के दौरान उन्होंने स्वैच्छिक प्रतिधारण मार्ग से 5,053 करोड़ रुपये निकाले हैं।
Foreign portfolio investor withdrew rs 3765 crore from indian equities in november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Marekt: शेयर बाजार में सावन की हरियाली, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार
Jul 29, 2026 | 09:35 AMKangana Ranaut: ‘टू मच प्रोटीन मेक्स यू डम्ब’, क्या सच में ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक है? क्या कहता है विज्ञान
Jul 29, 2026 | 09:23 AM3 लाख से अधिक प्रमाणपत्र जारी: मराठवाड़ा संभाग में अब तक 3,11,033 पात्र आवेदकों को मिले कुणबी प्रमाणपत्र
Jul 29, 2026 | 09:23 AMOppo Reno 16 Series ‘Baby Monster’ Edition: खास K-pop थीम्ड बॉक्स और एक्सेसरीज के साथ आएगा Oppo का नया फोन
Jul 29, 2026 | 09:21 AM₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 2 दशकों से था फरार
Jul 29, 2026 | 09:20 AMExplainer: रील्स छोड़… रियल रिटर्न के पीछे भागी Gen-Z, शेयर बाजार में 40% पहुंची हिस्सेदारी; देखें आंकड़ा
Jul 29, 2026 | 09:20 AMभारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












