सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में मची हलचल, HDFC बैंक और TCS का बुरा हाल; निवेशकों का ₹1.02 लाख करोड़ स्वाहा
HDFC Bank Market Cap: बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक, ICICI बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट में गिरावट आई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज और एयरटेल बाजार हैसियत बढ़ गई
- Written By: मनोज आर्या
एचडीएफसी बैंक, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sensex Top-10 Companies Market Cap: सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 30.96 अंक या 0.04 प्रतिशत नीचे आया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.6 अंक या 0.15 प्रतिशत टूट गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत बढ़ गई।
HDFC बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान
टॉप-10 में पांच कंपनियों का मॉर्केट वैल्यूएशन कुल 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम हो गया। सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 56,124.48 करोड़ रुपये घटकर 12,01,267.28 करोड़ रुपये रह गया। इसके साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 18,009.62 करोड़ रुपये घटकर 4,89,631.32 करोड़ रुपये रह गई। बजाज फाइनेंस के पूंजीकरण में 15,338.42 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 5,16,715.12 करोड़ रुपये पर आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
Bank of Baroda के शानदार नतीजे: ₹8.50 डिविडेंड की घोषणा, मुनाफा 11%, सोमवार को शेयर बाजार में दिख सकती है तेजी
Share Market: मीडिल ईस्ट में युद्ध के डर से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 77631 तो 24233 अंक नीचे खुला निफ्टी
ग्लोबल संकेतों से गदगद हुए Share Market, सेंसेक्स खुला 78000 के ऊपर, निफ्टी में भी तेजी
Indian Share Market: हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 406 अंक, निफ्टी 24,100 के पार, जानिए आज के टॉप गेनर्स
TCS को 7,127.63 करोड़ का झटका
टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 7,127.63 करोड़ रुपये घटकर 8,64,940 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 6,171.72 करोड़ रुपये घटकर 8,91,673.06 करोड़ रुपये रह गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 45,942.75 करोड़ रुपये बढ़कर 19,14,235.92 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 24,462.03 करोड़ रुपये बढ़कर 10,52,893.75 करोड़ रुपये और एसबीआई का मूल्यांकन 10,707.52 करोड़ रुपये बढ़कर 9,76,968.57 करोड़ रुपये रहा।
एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 2,624.88 करोड़ रुपये बढ़कर 4,91,610.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 2,473.79 करोड़ रुपये बढ़कर 5,08,789.37 करोड़ रुपये हो गई।
पहले नंबर पर रिलायंस का दबदबा
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें: Share Market Outlook: निवेशकों की लौट्री या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार; जानें एक्सपर्ट की राय
HDFC बैंक के चेयरमैन का इस्तीफा
एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। बैंक की गवर्नेंस कमिटी के चेयरमैन को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में बैंक के अंदर कुछ ऐसी घटनाएं और प्रैक्टिस देखी, जो मेरे पर्सनल वैल्यूज और एथिक्स के हिसाब से नहीं हैं।
