ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा है ये IPO, 100 से भी ज्यादा प्रतिशत प्रीमियम पर हुआ है लिस्ट
ग्रे मार्केट में धूम मचाने वाले इस आईपीओ का नाम ममता मशीनरी लिमिटेड है। मेन बोर्ड का ये आईपीओ बुकिंग के लिए ओपन हुआ है। आप 23 दिसंबर तक इस आईपीओ की बुकिंग करवा सकते हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
आईपीओ मार्केट ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : पिछले काफी समय से शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी है। कल के कारोबार में भी बीएयई के सेंसेक्स में 1100 से भी ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं दूसरी ओर इस समय पर ज्यादातर आईपीओ के कारण निवेशकों की अच्छी कमाई हो रही हैं। बीते कुछ समय से आईपीओ बाजार में एक ऐसे आईपीओ ने धूम मचाकर रखी है, जो 100 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्टिंग में शामिल हैं। हालांकि इस बार आईपीओ बाजार में एसएमई सेगमेंट के आईपीओ की संख्या काफी ज्यादा रही है।
मेन बोर्ड के ग्रे मार्केट में धूम मचाने वाले इस आईपीओ का नाम ममता मशीनरी लिमिटेड है। मेन बोर्ड का ये आईपीओ बुकिंग के लिए ओपन हुआ है। आप 23 दिसंबर तक इस आईपीओ की बुकिंग करवा सकते हैं। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 179.39 रुपये बताया जा रहा है। इसके आईपीओ के लिए जारी किए गए 74 लाख शेयर को ऑफर फॉर सेल के अंतर्गत जारी किया जाने वाला है। इसमें कोई भी नया शेयर जारी नहीं किया जाने वाला है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
Share Market: सावन से पहले शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स; मालामाल हुए निवेशक
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Share Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
इस शेयर का प्राइस बैंड क्या है?
ममता मशीनरी लिमिटेड की लिस्टिंग 27 दिसंबर को हो सकती है। इस शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर रखी गई है। इस शेयर का प्राइस बैंड 230 से 243 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसके एक लॉट में 61 शेयर हो सकते हैं। इसके लिए 14,823 रुपये का निवेश करने होगा। एक रिटेल निवेशक ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट बुक कर सकता है।
ग्रे मार्केट में क्या भाव है?
ममता मशीनरी लिमिटेड का आईपीओ ग्रे मार्केट पर छाया हुआ है। शनिवार सुबह 11 बजे तक इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी 250 रुपये था। जिसका सीधा मतलब ये है कि ये आईपीओ तकरीबन 103 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 493 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। अगर ये होता है तो ये आईपीओ एक ही दिन में इंवेस्टर्स के द्वारा निवेश की गई अमाउंट को दोगुना से ज्यादा कर देगा। हालांकि इस आईपीओ के लिस्ट होने में फिलहाल काफी समय है। इस दौरान जीएमपी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
