महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्तियां

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन आपको दी गई लिंक पर जान होगा जहां आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप आवेदन कर पाएंगे।
Maharashtra Police Bharti 2024
Published on
Updated on

मुंबई: सरकारी नौकरी (Government Job) तलाश कर रहे युवाओं के लिए महाराष्ट्र (Maharashtra) से एक खुशखबरी आई है। यहां राज्य पुलिस विभाग ने महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 नोटिफिकेशन जारी किए है जहां 17,471 पर भर्तियां की जाने वाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आज यहां जान लीजिए महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 (Maharashtra Police Bharti 2024) के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

महाराष्ट्र राज्य पुलिस विभाग ने महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 नोटिफिकेशन के माध्यम से 17,471 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 31 मार्च तक शुरू रहेगी। यहां आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार mahapolice.gov.in या  Policerecruitment2024.mahait.org पर अपने आवेदन भर सकते है।

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2024 डिटेल

अधिकारियों ने अलग अलग पदों के लिए 17,471 वैकेंसी की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान का टारगेट पुलिस कांस्टेबल, पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर, जेल कांस्टेबल, सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल और पुलिस कांस्टेबल बैंड्समैन समेत अलग अलग पदों के लिए 17,471 वैकेंसी को भरना है। यहां-

  • कुल वैकेंसी में से 9595 पुलिस कांस्टेबल पद के लिए
  • 1686 पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के लिए
  • 1800 जेल कांस्टेबल के लिए
  • 4349 सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के लिए
  • 41 पुलिस कांस्टेबल बैंड्समैन पद के लिए मौजूद है।

यहां करें आवेदन

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन आपको दी गई लिंक पर जान होगा जहां आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप आवेदन कर पाएंगे। महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। हाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन 2024 का डायरेक्ट लिंक https://policerecruitment2024.mahait.org/Forms/Home.aspx है।

ये जान लें

आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। ओपन कैटेगरी से संबंधित लोगों को 450 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 350 रुपये का भुगतान करना जरूरी है। महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के 3 फेज के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें फिजिकल टेस्ट, रिटिन टेस्ट और स्किल टेस्ट होंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com