-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Maharashtra Is The Engine Of The Countrys Development
Maharashtra Day Special: महाराष्ट्र को क्यों कहते हैं देश का ग्रोथ इंजन? आंकड़े और इतिहास बयां कर रहे हकीकत!
- Written By: अपूर्वा नायक
1 मई को महाराष्ट्र दिन के तौर पर मनाया जाता है। 1 मई 1960 के दिन बंबई प्रांत को 2 हिस्सों में बांट दिया गया था, जिसमें से एक राज्य को महाराष्ट्र और दूसरे राज्य को गुजरात नाम दिया गया था।

महाराष्ट्र को क्यों कहते हैं देश का ग्रोथ इंजन? आंकड़े और इतिहास बयां कर रहे हकीकत!
मुंबई : 1 मई को पूरे देश में मजदूर दिवस के साथ ही महाराष्ट्र दिन का त्योहार मनाया जाने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस राज्य की स्थापना 1 मई 1960 को की गई थी। आजादी के बाद बंबई प्रांत को 2 अलग-अलग हिस्से महाराष्ट्र और गुजरात के रुप में बांट दिया गया था।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र का गठन इतनी आसानी से नहीं हुआ है, क्योंकि जब गुजरात और महाराष्ट्र का गठन किया जा रहा था, तो देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने मुंबई को अलग केंद्रशासित राज्य बनाने की वकालत की थी। इसके लिए पंडित नेहरू ने ये तर्क दिया था कि मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी बनाए रखने के लिए इसका केंद्र शासित प्रदेश करना काफी अहम होगा। लेकिन उस समय पंडित नेहरू की एक ना चली और देश के पहले वित्त मंत्री और वित्त विशेषज्ञ चिंतामणि देशमुख ने इस बात का जमकर विरोध किया और इसी मुद्दे के कारण उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे दिया।
हालांकि इसके बाद में 1960 में बंबई पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत 1 मई 1960 को इस सम्मिलित प्रांत को महाराष्ट्र और गुजरात नाम के राज्यों से बांट दिया गया था। जिसके बाद पुराने बंबई राज्य की राजधानी नए महाराष्ट्र की राजधानी बन गई है। साल 1995 में बंबई का नाम बदलकर इसका नाम मुंबई रखा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार और नरेंद्र मोदी के बीच पकी कैसी खिचड़ी, दिल्ली की इस फोटो ने कयासों का गर्म किया बाजार
अमेरिका का Generic Drug Tariff प्लान, जानें भारत के फार्मा सेक्टर पर क्या होगा असर?
बीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आज का ताजा भाव
आखिर क्यों कहा जाता है महाराष्ट्र को विकास इंजन
महाराष्ट्र को देश का आर्थिक विकास इंजन इसीलिए भी कहा जाता है, क्योंकि भारत का शेयर मार्केट मुंबई में स्थित हैं। साथ ही देश के बड़े कॉपोर्रेट ऑफिस भी मुंबई में स्थित हैं। इसके अलावा, मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है।
महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था
वर्तमान मूल्यों पर, महाराष्ट्र का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 2024-25 में 42.67 ट्रिलियन रुपये यानी 512.83 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। राज्य का जीएसडीपी 2015-16 से 2024-25 तक 10.17 प्रतिशत की सीएजीआर यानी यूएस डॉलर से बढ़ा है।
जनसंख्या
महाराष्ट्र की कुल आबादी 112,374,333 है, जिसमें 58,243,056 पुरुष और 54,131,277 महिलाएँ हैं। पिछले दशक की तुलना में, इस दशक में टोटल सेंसस ग्रोथ 15.99 प्रतिशत देखी गई। साल 2011 में, महाराष्ट्र की जनसंख्या सभी भारतीयों की 9.28 प्रतिशत थी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
महाराष्ट्र बजट 2025-26
कुल व्यय के लिए ₹7.20 लाख करोड़ आवंटित 2025-26 के बजट में कुल 7.20 लाख करोड़ रुपये का व्यय आवंटित किया गया है। अनुमानित राजस्व प्राप्तियां 5,60,964 करोड़ रुपये हैं, जबकि रेवेन्यू एक्सपेंस 6,06,855 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
Maharashtra is the engine of the countrys development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शरद पवार और नरेंद्र मोदी के बीच पकी कैसी खिचड़ी, दिल्ली की इस फोटो ने कयासों का गर्म किया बाजार
Jul 22, 2026 | 01:03 PMतानाशाही का अंत! सामना से उद्धव ठाकरे का मोदी सरकार पर तीखा हमला, युवा आक्रोश से डरी BJP?
Jul 22, 2026 | 01:00 PMExplainer: दिग्गज नेता के बेटे, मोदी कैबिनेट में 2014 से मंत्री; BJP में कितने ताकतवर हैं धर्मेंद्र प्रधान?
Jul 22, 2026 | 01:00 PMUCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PMदिल्ली से उठी आंदोलन की चिंगारी पहुंची आगरा, सड़क पर उतरे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन
Jul 22, 2026 | 12:53 PMरवि किशन के बयान से भड़के लोग, NEET पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
Jul 22, 2026 | 12:46 PMमहिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचे मासूम बच्चे, कहा- पड़ोसन से है पापा का अफेयर, मम्मी को करते हैं प्रताड़ित
Jul 22, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM













