Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

LPG Price Today: 1 अगस्त से सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, घरेलू गैस सिलेंडर पर नहीं मिली राहत, देखें नई रेट लिस्ट

LPG Price Today: 1 अगस्त से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹202 तक की कमी की गई है, जिससे होटलों और व्यवसायों को राहत मिली है। यहां देखें नई रेट लिस्ट।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 01, 2026 | 07:55 AM

कमर्शियल LPG सिलेंडर (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Commercial LPG Cylinder Price: देशभर के का होटल कारोबारियों और रेस्टोरेंट जैसे अन्य व्यवसायों को बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी की है।

सूत्रों के अनुसार, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Prices of 19 kg commercial LPG cylinders have been reduced by Rs 209 in Kolkata and Rs 202 in Delhi today. With this revision, a 19 kg commercial cylinder will cost Rs 2,872.50 in Kolkata starting today. There is no change in the prices of domestic LPG cylinders: Sources pic.twitter.com/N754OIBURK — ANI (@ANI) August 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक…1 अगस्त से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ITR Fine: 31 जुलाई की ITR डेडलाइन मिस होने पर लगेगा भारी जुर्माना, जानिए लेट फीस के नए नियम

महंगा हुआ सोना तो घटी मांग, अप्रैल-जून तिमाही में 6% कम हुई खरीद, फिर भी भारतीयों ने खर्च किए ₹1.98 लाख करोड़

Gold-Silver Rate Today: MCX पर उथल-पुथल! सोना हुआ महंगा तो चांदी के दाम टूटे, जानें अपने शहर का ताजा भाव

वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार कोई राहत नहीं मिली। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए गृहणियों को थोड़ी निराशा हाथ लगी है। 1 अगस्त से किया गया यह बदलाव खास तौर पर होटल, ढाबा, कैटरिंग और खाद्य कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

इस साल ऐसे रहे LPG के दाम

साल 2026 में इंडेन के 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जनवरी में दिल्ली में इंडेन कीमत 1,691.50 रुपये थी। इसके बाद फरवरी, मार्च और अप्रैल में दाम बढ़ते हुए मई में रिकॉर्ड 3,071.50 रुपये और जून में 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई थी। इतनी महंगाई के बाद जुलाई में ऑयल कंपनियों ने 183.50 रुपये की कटौती। इससे एलपीजी की कीमत 2,930 रुपये हो गई। 1 अगस्त से फिर कमर्शियल सिलेंडरों में कटौती की गई है। 202 रुपये की कटौती के बाद दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 2,728 रुपये हो गई है।

माह (2026) दिल्ली (19 किग्रा कमर्शियल LPG) कोलकाता (19 किग्रा कमर्शियल LPG)
जनवरी ₹1,691.50 —
फरवरी कीमत में बढ़ोतरी —
मार्च कीमत में बढ़ोतरी —
अप्रैल कीमत में बढ़ोतरी —
मई ₹3,071.50 —
जून ₹3,113.50 ₹3,255.50
जुलाई ₹2,930.00 (₹183.50 की कटौती) ₹3,081.50
अगस्त ₹2,728.00 (₹202 की कटौती) ₹2,872.50 (₹209 की कटौती)
जून से अगस्त तक कुल राहत ₹385.50 ₹383.00

यह भी पढ़ें – LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक…1 अगस्त से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

कोलकाता में ऐसे रहे एलीपीजी के दाम

वैसे ही बात करें कोलकाता की तो जून में कीमत 3,255.50 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इस महंगाई के बाद जुलाई में कीमतों में कटौती कर 3,081.50 रुपये की गई। अब 1 अगस्त से इन एलपीजी सिलेंडरों में 209 रुपये की नई कटौती के बाद 2,872.50 रुपये रह गई है। अब जून के मुकाबले दिल्ली में कुल 385.50 रुपये और कोलकाता में 383 रुपये की राहत मिली है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

Lpg price today commercial gas cylinder price cut august 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 07:40 AM

Topics:  

  • Business News
  • LPG
  • LPG Rates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.