Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kunal Kamra : कुणाल कामरा ने फिर लिया ओला के फाउंडर से पंगा, शो के दौरान कसा तंज

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के दौरान एक ऑडियंस ने ओला स्कूटर्स में आग लगने की खबरों पर कुणाल से रिएक्शन मांगा। जिसपर तंज कसते हुए कहा है कि इंडियन बिजनेसमैन कभी अपनी गलती नहीं मानते हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Mar 27, 2025 | 07:42 AM

कुणाल कामरा और भाविश अग्रवाल (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों बिना काम के मुसीबतों में फंसते जा रहे है। मुंबई के हैबिटैट स्टूडियो में एक शो के दौरान शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने के कारण सुर्खियों में है। इसके बाद उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल पर भी तंज कसा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुणाल ने शो के दौरान ओला के भाविश अग्रवाल पर भी चुटकी ली थी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के दौरान एक ऑडियंस ने ओला स्कूटर्स में आग लगने की खबरों पर कुणाल से रिएक्शन मांगा। जिसपर तंज कसते हुए कहा है कि इंडियन बिजनेसमैन कभी अपनी गलती नहीं मानते हैं। ओला वाले को ही देख लो। मैंने ऐसा क्या कह दिया कि उन्हें इतना गुस्सा आ गया? सीधी और साफ बात है, तुम टू व्हीलर बनाते हो और वो गाड़ियों के दोनों टायर ही नहीं चलते! और ऊपर से कहते हैं आओ साथ में भारत बनाए। अरे भाई पहले स्कूटर तो सही से बना लो, फिर देश को बनाने का सोचो।

उन्होंने भाविश का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ओला ने अब नए कलर्स में स्कूटर लॉन्च कर दिए हैं, शायद अब वो ठीक से चलने लगें!” साथ ही कामरा ने यह भी कहा है कि भाविश अग्रवाल मुझे पैसे देने की बात कर रहे हैं, अरे भाई, जो लोग रिफंड मांग रहे हैं, पहले उन्हें पैसे दो!

सम्बंधित ख़बरें

AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…

DA Hike: होली से पहले सरकार खोलेगी खजाना! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट

31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट

आम आदमी की जेब पर बड़ा बोझ! 10 महीने के हाई लेवल पर थोक महंगाई; सब्जियां और दालें हुईं और महंगी

पुराने विवाद से जुड़े है तार

कुणाल कामरा और भाविश अग्रवाल की यह नोकझोंक काफी पुरानी है। अक्टूबर में भी दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी बहस हुई थी। तब कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक के बढ़ते कस्टमर कंप्लेंट्स पर सवाल उठाए थे, जिसके जवाब में अग्रवाल ने उन्हें ओला के सर्विस सेंटर्स में काम करने का ऑफर दे दिया और तंज कसते हुए कहा था कि यह जॉब तुम्हारे फ्लॉप शो से ज़्यादा पैसे देगी! उन्होंने कामरा के ट्वीट को “पेड पोस्ट” भी बता दिया था।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

इसके जवाब में कुणाल कामरा ने चैलेंज किया कि अगर भाविश अग्रवाल साबित कर दें कि उन्हें ट्वीट करने के पैसे मिलते हैं, तो वह “हमेशा के लिए सोशल मीडिया छोड़ देंगे!”

“नौकरी मंजूर है लेकिन मेरी शर्तों पर!”

भाविश के जॉब ऑफर पर कामरा ने जवाब दिया था कि “मैं नौकरी करने को तैयार हूं, मगर पहले ये नियम लागू करो!”

7 दिन में स्कूटर की मरम्मत : ओला को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी ऑथॉराइटज्ड सर्विस सेंटर्स पर 7 वर्किंग डेज के भीतर स्कूटर रिपेयर हो।

लेट होने पर कंप्शेसन : 7 दिन से ज़्यादा समय लगे तो ग्राहक को या तो एक टेंपररी रिप्लेसमेंट स्कूटर मिले या फिर 500 रुपये रोज़ाना का ट्रांसपोर्ट भत्ता दिया जाए।

ज़्यादा देरी का देना होगा हर्ज़ाना : हर देरी वाले दिन के लिए ग्राहक को 500 रुपये का एक्स्ट्रा कंप्शेसन मिले, जो 50,000 रुपये तक हो सकता है.

Kunal kamra targets ola founder bhavish agrawal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 07:42 AM

Topics:  

  • Business News
  • Kunal Kamra
  • Ola Electric

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.