Jio IPO Big Update: अमेरिका से दुबई तक सफल रोडशो के बाद जियो IPO को हरी झंडी, जानिए कब से शुरू होगा एंकर राउंड

Reliance Jio IPO Details: जियो आईपीओ पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अक्टूबर में सेबी को फाइनल पेपर्स सौंपेगी कंपनी, 12 ट्रिलियन के रिकॉर्ड वैल्यूएशन पर लिस्टिंग की उम्मीद।
Mukesh Ambani Jio IPO
मुकेश अंबानी जियो आईपीओसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Jio IPO Opening Date: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित IPO को लेकर बाजार में हलचल बढ़ गई है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक प्रस्तावों में शामिल बताए जा रहे इस इश्यू को लेकर अब एक अहम अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अक्टूबर में ही बाजार नियामक (Market Regulator) सेबी के पास IPO के अंतिम दस्तावेज जमा कर सकती है। विदेशों में निवेशकों के साथ रोडशो पूरा होने के बाद कंपनी अब भारत में अगले चरण की तैयारी कर रही है।

बैंकिंग सूत्रों के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग 12 ट्रिलियन रुपये या उससे अधिक के आधार बिजनेस वैल्यूएशन पर होने की संभावना जताई जा रही है। कंपनी दशहरा से पहले एंकर राउंड शुरू कर सकती है और 23 अक्टूबर से पहले IPO खुलने की उम्मीद है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब जियो के इश्यू की तारीख, वैल्यूएशन और संभावित लिस्टिंग पर टिकी है।

कितनी वैल्यूएशन पर हो सकती है लिस्टिंग?

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स ने अमेरिका समेत कई विदेशी बाजारों में संभावित निवेशकों के साथ रोडशो पूरा कर लिया है। अब कंपनी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में IPO के अंतिम दस्तावेज सेबी के पास जमा कर सकती है।

बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि विदेशी निवेशकों से मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए जियो प्लेटफॉर्म्स की बेस बिजनेस वैल्यूएशन 143-146 अरब डॉलर के बीच रह सकती है। भारतीय मुद्रा में यह रकम कम से कम 12 ट्रिलियन रुपये के बराबर बैठती है।

US से एशिया तक हुआ निवेशकों से संपर्क

रिलायंस JIO प्लेटफॉर्म्स के विदेशी रोडशो अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, हांगकांग और सिंगापुर में आयोजित किए गए।

इन बैठकों में कंपनी की ओर से रिलायंस जियो के चेयरमैन और जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी तथा रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी शामिल हुईं। रिपोर्ट के अनुसार, 12 अक्टूबर वाले सप्ताह में भारत में भी IPO को लेकर रोडशो किए जा सकते हैं।

Mukesh Ambani Jio IPO
Jio IPO: निवेशकों के लिए बड़ा मौका! रिलायंस जियो ला रहा देश का सबसे बड़ा आईपीओ, जानें पूरी डिटेल

दशहरा से पहले एंकर राउंड की तैयारी

बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक कंपनी दशहरा से पहले एंकर निवेशकों के लिए राउंड शुरू कर सकती है। इसके बाद IPO दशहरा के बाद और 23 अक्टूबर से पहले खुलने की संभावना जताई गई है।

अगर यह टाइमलाइन आगे बढ़ती है, तो जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर अक्टूबर के आखिर तक शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी ने जून में IPO से जुड़े ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे। हालांकि, इस मामले में अभी तक जियो प्लेटफॉर्म्स को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है।

IPO के 27 करोड़ नए शेयर जारी करने की तैयारी

ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO के जरिए 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर लांच करने की प्लान बना रही है। सूत्रों के अनुसार, इस इश्यू से कंपनी करीब 3.8 अरब डॉलर इकठ्ठा कर सकती है।

अगर मौजूदा हिस्सेदारी की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की करीब 66.4 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, मेटा और गूगल की संयुक्त हिस्सेदारी लगभग 17.7 फीसदी बताई गई है।

Mukesh Ambani Jio IPO
दुनिया के दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने माना भारत का दम! सतत विकास, शिक्षा और मुक्त व्यापार के नीति को सराहा

रिलायंस ग्रुप का पहला बड़ा IPO

जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित IPO रिलायंस ग्रुप के लिए भी खास माना जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह 2008 के बाद समूह का पहला सार्वजनिक प्रस्ताव होगा। साथ ही, रिलायंस ग्रुप के कंज्यूमर-केंद्रित कारोबार से जुड़ा यह पहला IPO होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com