-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Inq Sbi Funds Citigroup Become Biggest Share Buyers In Adani Energys Qip
INQ, SBI Funds और Citi Group ने अदाणी एनर्जी के QIP में सबसे ज्यादा पैसा लगाया
- Written By: अपूर्वा नायक
अदाणी एनर्जी क्यूआईपी में निवेश करने वाले निवेशकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में INQ, SBI Funds और Citi Group जैसे बड़े निवेशकों के नाम शामिल है।

अदाणी ग्रुप ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : अदाणी ग्रुप के पॉवर ट्रांसमिशन यूनिट में क्यूआईपी में इन कंपनियों ने सबसे ज्यादा निवेश किया है। आपको बता दें कि अदाणी ग्रुप के इस प्रोजेक्ट में कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की एक यूनिट, एसबीआई म्यूचुअल फंड व विदेशी निवेश कोष नोमुरा और सिटीग्रुप ने सबसे उंची बोली लगाकर सबसे बड़े शेयर खरीदार बन गए है।
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) का 8,373.10 करोड़ रुपये (एक अरब अमेरिकी डॉलर) का क्यूआईपी पिछले सप्ताह बंद हुआ था। इसमें 120 से अधिक निवेशकों ने बिजली पारेषण, वितरण और स्मार्ट मीटरिंग कारोबार कंपनी के शेयरों के लिए बोलियां लगाईं।
शेयरों के लिए बोली लगाई
अरबपति स्टेनली ड्रकेनमिलर के परिवारिक कार्यालय के नेतृत्व वाली निवेश फर्में उन कंपनियों में शामिल हैं जिन्होंने क्यूआईपी में एईएसएल के शेयरों के लिए बोली लगाई है।
सम्बंधित ख़बरें
SBI के 71 साल: गांव से ग्लोबल तक, ऐसे बदली भारत की बैंकिंग की तस्वीर
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी, निवेशकों को मिला फायदा और निफ्टी में बहार
अमेरिका-ईरान तनाव से दहला शेयर बाजार! 372 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निवेशकों का करोड़ों रुपये स्वाहा
शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी
एईएसएल ने नियामकीय सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने पात्र संस्थागत खरीदारों को 976 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 8.57 करोड़ से अधिक शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी है, जो 1,027 रुपये के न्यूनतम मूल्य पर 51.11 रुपये (4.98 प्रतिशत) की छूट है।
15 प्रतिशत शेयर हासिल
पांच प्रतिशत से अधिक शेयर पाने वाले आवंटियों का विवरण देते हुए इसमें कहा गया है कि क्यूआईए की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी आईएनक्यू होल्डिंग्स एलएलसी ने 15 प्रतिशत शेयर हासिल किए हैं।
नोमुरा सिंगापुर लिमिटेड ने शेयर खरीदे
सिटीग्रुप के दो मॉरीशस कोषों ने 8.88 प्रतिशत शेयर खरीदे, जबकि चार एसबीआई कोषों – एसबीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड, एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड, एसबीआई लॉन्ग टर्म एडवांटेज फंड सीरीज-चार और एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रेन्स बेनिफिट फंड – ने मिलकर 7.93 प्रतिशत शेयर हासिल किए। नोमुरा सिंगापुर लिमिटेड ओडीआई ने 7.5 प्रतिशत शेयर खरीदे हैं।
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में
आईएनक्यू ने पिछले साल अगस्त में अरबपति गौतम अदाणी के समूह की नवीकरणीय ऊर्जा फर्म अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में लगभग 2.7 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। 2020 में इसने एईएसएल की अनुषंगी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड में हिस्सेदारी हासिल की थी।
छह गुना अधिक अभिदान
पिछले सप्ताह एईएसएल क्यूआईपी को छह गुना अधिक अभिदान मिला था। एक अरब डॉलर के निर्गम आकार के मुकाबले 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिली थीं।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
Inq sbi funds citigroup become biggest share buyers in adani energys qip
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














