-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Industrialist Gautam Adani Paid Tax Of Rs 75000 Crore
गौतम अडानी के पैसों से भर रहा सरकारी खजाना, ग्रुप की कंपनियों ने दिया 75000 करोड़ का टैक्स
- Written By: अपूर्वा नायक
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की बिजनेस देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रहा है। जैसे जैसे इस ग्रुप की कंपनियों की कमाई बढ़ रही है, वैसे ही इन कंपनियों के टैक्स भुगतान का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

गौतम अडानी (सौ. सोशल मीडिया )
एशिया के दूसरे सबसे बड़े बिजनेसमैन गौतम अडानी की कंपनियों ने सरकारी खजाने में करोड़ों रुपये भर दिए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 29 प्रतिशत से ज्यादा तकरीबन 75,000 करोड़ रुपये के टैक्स का पेमेंट किया है।
इसमें डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के साथ ही कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटीज के लिए की जाने वाली पेमेंट भी शामिल हैं। कंपनी ने अपने बयान में ये कहा है कि वित्त वर्ष 2025 यानी अप्रैल 2024 और मार्च 2025 के लिए लिस्टेड कंपनियों के जरिए अडानी ग्रुप ने सरकारी खजाने में योगदान 29 प्रतिशत से बढ़कर 74,945 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 58,104 करोड़ रुपये था।
इन कंपनियों ने किया टैक्स का भुगतान
अडानी ग्रुप ने ये जानकारी दी है कि उसकी लिस्टेड कंपनियों में सबसे ज्यादा टैक्स का भुगतान अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड यानी एईएल, अडानी सीमेंट लिमिटेड यानी एसीएल, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड यानी एजीईएल और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन यानी एपीएसईजेड ने किया है।
सम्बंधित ख़बरें
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
Share Market Crash: 5 दिनों की रिकॉर्ड तेजी, फिर अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? ये हैं गिरावट के बड़े कारण
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि ग्रुप की 7 लिस्टेड कंपनियों अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड,अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अदाणी पावर लिमिटेड, अदाणी टोटल गैस लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड द्वारा पब्लिश पब्लिश इंडिपेंडेंट ऐन्यूअल रिपोर्ट के आंकड़े इसमें लिस्ट में शामिल हैं। इस आंकड़े में 3 दूसरी लिस्टेड कंपनियां एनडीटीवी, सांघी इंडस्ट्रीज और एसीसी द्वारा चुकाया गया टैक्स भी शामिल है, जिनका कंट्रोल कथित तौर पर इन 7 कंपनियों के पास में हैं।
शेयरों में आयी तेजी
आज सुबह 11 बजे के लगभग अडानी एंटरप्राइजेस लिमिटेज के शेयर में जोरदार तेजी देखने के लिए मिल रही हैं। आज इस कंपनी के शेयर 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,514.00 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर ने 1547.23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 10 सालों में 3056.45 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
शुरू हो गई है रिजर्व बैंक की एमपीसी मीटिंग, रेपो रेट में कटौती का हो सकता है ऐलान
आज अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिल रहा है। जो 1.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,463.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले 2 सालों में कंपनी के शेयर ने 98 प्रतिशत का रिटर्न दिया है और 5 सालों में 328.93 प्रतिशत का रिटर्न दिया गया है। 10 सालों के रिटर्न की बात करें तो शेयर ने 370.37 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
Industrialist gautam adani paid tax of rs 75000 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
Jul 09, 2026 | 06:39 PM14 साल से कर रही हूं न्याय का इंतजार, स्मृति ईरानी ने सुनाया किस्सा, बोली- सत्ता में रही लेकिन कभी भी…
Jul 09, 2026 | 06:38 PMजाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
Jul 09, 2026 | 06:23 PMयोगिनी एकादशी 2026: इस रहस्यमयी व्रत कथा का पाठ बदल सकता है आपका भाग्य, मिट सकते हैं जन्मों के पाप
Jul 09, 2026 | 06:23 PMजेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
Jul 09, 2026 | 06:21 PMAbhijeet Dipke Viral Video: ‘सर, सर, सर…’ पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दिखे अभिजीत दीपके, हाथ-पैर पकड़े
Jul 09, 2026 | 06:21 PM‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
Jul 09, 2026 | 06:17 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














