IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

IndiGo Ticket Extra Charges Increase: इंडिगो से सफर करने वालों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। एयरलाइन ने बच्चों के टिकट समेत कई सेवाओं के दाम बढ़ा दिए हैं। जानिए नई दरें कैसे लागू होंगी।
IndiGo Ticket Extra Charges Increase
इंडिगो एयरलाइंसफाइल फोटो
Published on
Updated on

IndiGo Flight Extra Charges: अगर आप अक्सर फ्लाइट से सफर करते हैं और इंडिगो एयरलाइन की सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। देश की सबसे बड़ी किफायती एयरलाइंस में शुमार इंडिगो ने अपनी घरेलू उड़ानों के लिए कई जरूरी सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि अच्छी बात यह है कि बेस फेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अतिरिक्त सुविधाओं के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

शिशुओं और बच्चों के साथ सफर पर बढ़ा खर्च

अगर आप अपने साथ छोटे बच्चे को लेकर इंडिगो की उड़ान भर रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा किराया चुकाना होगा। 3 दिन से लेकर 2 साल तक के छोटे बच्चे का किराया अब 2,000 रुपए से बढ़ाकर सीधे 3,000 रुपए कर दिया गया है।

नियम के मुताबिक, बच्चे को अलग सीट नहीं मिलेगी और उसे आपकी गोद में ही सफर करना होगा। इसके अलावा, बिना अभिभावक अकेले सफर करने वाले बच्चों (Unaccompanied Minor) के लिए दी जाने वाली खास सर्विस का चार्ज भी 5,000 रुपए से बढ़ाकर 5,999 रुपए कर दिया गया है।

एक्स्ट्रा सामान ले जाना भी पड़ेगा महंगा

हवाई सफर के दौरान थोड़ा भी अतिरिक्त सामान ले जाना अब आपके बजट पर भारी पड़ने वाला है। इंडिगो ने डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर एक्सेस बैगेज का चार्ज 700 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 800 रुपए प्रति किलोग्राम कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आपके बैग का वजन तय लिमिट से ऊपर जाता है, तो आपको हर एक किलो पर 100 रुपए ज्यादा चुकाने पड़ेंगे।

IndiGo Ticket Extra Charges Increase
Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

सर्टिफिकेट शुल्क में भी की गयी है बढ़ोतरी

एयरलाइन ने एयरपोर्ट पर लंबी लाइनों से बचने के लिए ली जाने वाली प्रायोरिटी सेवाओं के रेट भी रिवाइज किए हैं। प्रायोरिटी चेक-इन और प्रायोरिटी बोर्डिंग का कंबाइंड शुल्क अब 450 रुपए से बढ़कर 650 रुपए हो गया है, यानी इस पर 200 रुपए का इजाफा हुआ है।

इसके साथ ही, यात्रा का प्रमाण देने वाले ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी कराने की फीस को भी 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए कर दिया गया है। कुल मिलाकर अब इंडिगो फ्लाइट में सफर के दौरान मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं महंगी हो गई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com