-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Indias Gold Demand Rises 18 To 248 3 Tonnes In
आसमान छू रहे सोने के दाम फिर भी नहीं कम हो रही है डिमांड
- Written By: अपूर्वा नायक
विश्व स्वर्ण परिषद यानी डब्ल्यूजीसी ने बुधवार को तीसरी तिमाही 2024 सोने की डिमांड रिपोर्ट पेश की। जिसके आधार पर पता चला है कि इस साल की तीसरी तिमाही में सोने की डिमांड 750 टन के दायरे में रह सकती है।

सोने की कीमतें (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : सोने की कीमत लगातार आसमान छू रही है, लेकिन फिर भी इसकी मांग में किसी भी प्रकार की कोई कमी आते हुए नहीं नजर आ रही है। एक रिपोर्ट में ये बात सामने आयी है कि तीसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के महीनों के बीच भारत की सोने की डिमांड बढ़ी है। इस तिमाही में सोने की मांग में लगभग 18 प्रतिशत की बढ़त के साथ ये 248.3 टन रही है। सोने की इंपोर्ट ड्यूटी में कमी आने से आभूषण की डिमांड में सुधार हुआ है।
विश्व स्वर्ण परिषद यानी डब्ल्यूजीसी ने बुधवार को तीसरी तिमाही 2024 सोने की डिमांड रिपोर्ट पेश की। पिछले साल की इसी तिमाही में सोने की कुल डिमांड 210.2 टन थी। रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई लेवल पर हैं, इसलिए इंवेस्टर्स में कीमतों में गिरावट का इंतजार करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। पूरे साल सोने की मांग 700-750 टन के दायरे में रहने की आशंका है, जो पिछले साल से थोड़ी कम है। धनतेरस और शादियों के मद्देनजर सोने की कुल डिमांड बढ़ने की संभावना भी है।
रिकॉर्ड हाई लेवल पर
आपको बता दें कि भारत की सोने की डिमांड 2023 में 761 टन रही थी। आभूषण विक्रेताओं तथा रिटेलर्स की ओर से धनतेरस की भारी डिमांड के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 300 रुपये बढ़कर 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो अब तक का रिकॉर्ड हाई लेवल पर है।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
इंपोर्ट ड्यूटी में भारी कटौती
कीमत के लिहाज से इस कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही में सोने की डिमांड 53 प्रतिशत बढ़कर 1,65,380 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि 2023 के इसी समय में यह 1,07,700 करोड़ रुपये थी। डब्ल्यूजीसी के भारत के क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा है कि 2024 की तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में भारत की सोने की डिमांड सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 248.3 टन रही है। जुलाई में सोने की इंपोर्ट ड्यूटी में भारी कटौती से आभूषणों की डिमांड में सुधार हुआ। 2015 के बाद से ये अवधि सोने के लिए सबसे मजबूत तीसरी तिमाही रही। डिमांड 2023 की तीसरी तिमाही में 155.7 टन की तुलना में 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 171.6 टन हो गई।
ये भी पढ़ें :- दिखावे की झूठी शान के लिए कर्ज में डूब रहा भारत का मिडिल क्लास वर्ग
तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा
वहीं जुलाई-सितंबर 2024 में ग्लोबल लेवल पर सोने की डिमांड 5 प्रतिशत बढ़कर 1,313 टन हो गई है, जो किसी भी तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा है। डब्ल्यूजीसी की 2024 की तीसरी तिमाही की सोने की डिमांड प्रवृत्ति रिपोर्ट के अनुसार, एक साल पहले इसी समय में ग्लोबल डिमांड 1,249.6 टन थी।
सिक्कों की मांग बढ़ी
डब्ल्यूजीसी की वरिष्ठ बाजार विश्लेषक लुईस स्ट्रीट ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में इंवेस्टमेंट और ‘ओवर-द-काउंटर’ गतिविधि में बढ़त देखी गई, जिससे ग्लोबल लेवल पर सोने की डिमांड बढ़ी और कीमतों में भी सुधार हुआ। हालांकि, सोने की ऊंची कीमत ने अधिकतर उपभोक्ता बाजारों में डिमांड को कम कर दिया, लेकिन भारत में इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती से रिकॉर्ड तोड़ कीमतों के माहौल के बीच आभूषण और बार व सिक्कों की मांग उल्लेखनीय रूप से बढ़ी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indias gold demand rises 18 to 248 3 tonnes in q3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM










