भारी गिरावट के बाद रॉकेट बना शेयर मार्केट, सेंसेक्स 1,500 अंक उछला, निफ्टी 22,900 के करीब
Indian Stock Market Opening: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान से बातचीत के संकेत के बाद भारतीय बाजार में जबरदस्त रौनक। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी उछाल।
- Written By: अर्पित शुक्ला
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Nifty Sensex Recovery: सोमवार की ऐतिहासिक गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है। सेंसेक्स में 1,500 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 22,900 के करीब पहुंच गया। इस तेजी का मुख्य कारण वैश्विक तनाव में आई मामूली कमी है, विशेषकर राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टालने का फैसला। इससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और निवेशकों का भरोसा लौटा। आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई।
इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत की खबरों के चलते एशियाई शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखा गया है। दक्षिण कोरिया का प्रमुख सूचकांक KOSPI शुरुआती कारोबार में करीब 4.25 प्रतिशत तक उछल गया। पहले 15 मिनट में यह 196.33 अंकों की बढ़त के साथ 5,602.08 पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले सत्र में इसमें 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं जापान का निक्केई 225 सूचकांक भी मजबूती के साथ खुला और 870.22 अंक यानी 1.69 प्रतिशत बढ़कर 52,385.71 के स्तर पर पहुंच गया।
गिफ्ट निफ्टी में भी जोरदार तेजी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ बातचीत को लेकर किए गए दावों और सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टालने के फैसले के बाद आज गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) में जोरदार तेजी देखी जा रही है। इंडेक्स 3.32 फीसदी उछलकर 23,215 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में मंदी का माहौल! सेंसेक्स 438 और निफ्टी 97 अंक गिरकर लाल निशान पर खुला
Share Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
बुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
वैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
सोमवार को सेंसेक्स 1,836 अंक और निफ्टी 601 अंक गिरकर बंद हुए थे। उस समय होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने की आशंका और ईरान की चेतावनियों ने निवेशकों को सतर्क बना दिया था। हालांकि अब हालात में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- वैश्विक तूफान में भी अडिग है भारत, ईरान युद्ध के बीच RBI का बड़ा बयान; अर्थव्यवस्था पर दी राहत भरी खबर
इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान है, जिसने मध्य पूर्व में तनाव के बीच अचानक शांति की उम्मीद जगा दी। सोमवार शाम उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि तेहरान के साथ बातचीत के सकारात्मक संकेतों को देखते हुए ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर प्रस्तावित हमलों को पांच दिनों के लिए टालने का फैसला लिया गया है।
