Indian Share Market में छायी हरियाली, हरे निशान पर खुला बाजार

आज Indian Share Market में खुशी की लहर दौड़ उठी है। आज बाजार में प्री ओपनिंग सेशन में Sensex और Nifty हरे निशान के साथ ओपन हुए हैं। आज टाटा स्टील, इटरनल और रिलायंस के शेयर फायदे में रहे।
शेयर बाज़ार
शेयर बाज़ार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Share Market Update: बुधवार का दिन शेयर मार्केट के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आज के प्री ओपनिंग सेशन में बाजार में हरियाली छायी हुई नजर आ रही है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ खुले हैं।

आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स 240.67 अंकों की बढ़त के साथ 80,476.26 अंकों के स्तर पर ओपन हुआ है। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 84.90 अंकों की बढ़त के साथ 24,572.30 अंकों के स्तर पर खुला है।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स

बीईएल टाटा मोटर्स पावरग्रिड टाटा स्टील इटरनल ट्रेंट एमएंडएम रिलायंस

सेंसेक्स के टॉप लूजर्स

एलएंडटी आईटीसी टीसीएस बजाज फिनसर्व एचसीएल टेक एक्सिस बैंक मारुति टेक महिंद्रा

(अपडेट जारी है)

Navbharat Live
navbharatlive.com