Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी जारी, एक पैसे बढ़कर 86.36 पर पहुंचा

Dollar vs Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.39 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान दिन के उच्चस्तर 86.20 तथा निचले स्तर 86.41 प्रति डॉलर को छू गया।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 01, 2025 | 01:24 PM

रुपये vs डॉलर (सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को रुपये में मजबूती कायम रही और यह एक पैसे की बढ़त के साथ 86.36 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रुपये ने बाहरी दबाव के मुकाबले अपना जुझारूपन दिखाया है। इस बॉन्ड बाजार में विदेशी प्रवाह से समर्थन मिल रहा है। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर बिकवाली के कारण जोखिम बना हुआ है, और डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क को लेकर अनिश्चितता रुपये के लिए चुनौतियां पैदा कर सकती है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.39 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान दिन के उच्चस्तर 86.20 तथा निचले स्तर 86.41 प्रति डॉलर को छू गया। यह अंत में 86.36 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की तेजी है।

बुधवार को 19 पैसे की तेजी पर बंद हुआ था रुपया

रुपया बुधवार को 19 पैसे की तेजी के साथ 86.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यह लगातार पांचवां सत्र है जबकि रुपया लाभ में रहा है। इन पांच सत्रों में रुपया 87 पैसे मजबूत हुआ है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि मुद्रास्फीति स्थिर बनी रहती है तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक दरें ऊंची रखने के लिए तैयार है और सतर्क रुख से पता चलता है कि दरों में कटौती की संभावना तो है, लेकिन यह आंकड़ों पर निर्भर रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार

सऊदी अरब की ऐतिहासिक वापसी! तेल के खेल में रूस को पछाड़ा, फरवरी में भारत पहुंचने वाले टैंकरों ने बनाया रिकॉर्ड

कौन हैं नील कट्याल? ट्रंप के टैरिफ राज को चुनौती देने वाला वह वकील, जिससे घबराया पूरा प्रशासन

क्या है राष्ट्रपति का ‘ब्रह्मास्त्र’ धारा 122? बिना संसद की अनुमति के वापस लौटे टैरिफ, हिल गया वैश्विक बाजार

डॉलर सूचकांक में 0.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.46 प्रतिशत बढ़कर 103.90 हो गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत बढ़कर 70.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 899.01 अंक बढ़कर 76,348.06 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 283.05 अंक बढ़कर 23,190.65 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,096.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डॉलर में कमजोरी से रुपये को मिला समर्थन

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा कि मजबूत घरेलू शेयर बाजारों, कच्चे तेल की कीमतों में रातोंरात गिरावट और एफआईआई निवेश बढ़ने से रुपये को समर्थन मिला। उन्होंने आगे कहा कि सकारात्मक घरेलू बाजारों और ताजा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के कारण रुपये के सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की उम्मीद है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और डॉलर में कमजोरी से भी रुपये को समर्थन मिल सकता है।

Indian rupees gains 1 paisa to 8636 per dollar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2025 | 08:22 PM

Topics:  

  • Business News
  • Dollar vs Rupee
  • Dollars
  • Indian Currency

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.