Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dollar vs Rupee: डॉलर के सामने मजबूत हुआ रुपया, 37 पैसे के उछाल के साथ 85.61 पर पहुंचा

रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार सातवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। रुपये ने वर्ष 2025 के लिए अपने सभी नुकसान की भरपाई कर ली है। 31 दिसंबर, 2024 को डॉलर के मुकाबले रुपया 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 24, 2025 | 09:22 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख और विदेशी कोषों के ताजा निवेश के समर्थन से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपये में लगातार सातवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह 37 पैसे चढ़कर 85.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस तेजी की वजह से वर्ष 2025 में रुपये का नुकसान समाप्त हो गया है। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा डॉलर में जारी कमजोरी से भी मजबूती की धारणा को बल मिला। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर नकदी की कमी से लेकर जवाबी शुल्क लगाने तक के जोखिम रुपये के लिए चुनौतियां बने हुए हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.93 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 85.49 प्रति डॉलर के उच्चस्तर और 86.01 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया 85.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 37 पैसे की तेजी है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की तेजी के साथ 85.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार तेजी जारी

रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार सातवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। रुपये ने वर्ष 2025 के लिए अपने सभी नुकसान की भरपाई कर ली है। 31 दिसंबर, 2024 को डॉलर के मुकाबले रुपया 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले महीने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87.59 के अपने रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर पहुंच गयी थी।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार

सऊदी अरब की ऐतिहासिक वापसी! तेल के खेल में रूस को पछाड़ा, फरवरी में भारत पहुंचने वाले टैंकरों ने बनाया रिकॉर्ड

कौन हैं नील कट्याल? ट्रंप के टैरिफ राज को चुनौती देने वाला वह वकील, जिससे घबराया पूरा प्रशासन

क्या है राष्ट्रपति का ‘ब्रह्मास्त्र’ धारा 122? बिना संसद की अनुमति के वापस लौटे टैरिफ, हिल गया वैश्विक बाजार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि विदेशी बैंकों और निर्यातकों द्वारा वित्त वर्ष के अंत में समायोजन से पहले डॉलर बेचने से भारतीय रुपये ने सालाना नुकसान की भरपाई की, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक के डॉलर-रुपया ‘स्वैप’ के बीच सरकारी बैंक खरीदारी से दूर रहे। परमार ने आगे कहा कि दो अप्रैल को जवाबी शुल्क लागू होने से पहले अमेरिकी प्रतिनिधि के भारत आने की घोषणा से धारणा सकारात्मक हो गई है। इसके अलावा, घरेलू शेयरों में विदेशी कोषों की खरीदारी ने भी रुपये को अच्छा समर्थन दिया।

बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डॉलर सूचकांक में 0.09 प्रतिशत की गिरावट

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.99 रह गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत बढ़कर 72.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 1,078.87 अंक बढ़कर 77,984.38 अंक पर, जबकि निफ्टी 307.95 अंक बढ़कर 23,658.35 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,055.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Indian rupee strengthened against us dollar by 36 paise to reach 8600

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 24, 2025 | 09:00 PM

Topics:  

  • Business News
  • Dollar vs Rupee
  • Dollars

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.