Vande Bharat : वंदे भारत ट्रेन के शेड्यूल में हुआ बदलाव, अब 5 से ज्यादा होंगे स्टॉपेज
भोपाल और लखनऊ के बीच में एक और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने का ऐलान किया है। इससे दोनों राजधानियों के बीच की दूरी 9 से 12 घंटे से कम होकर 6 से 7 घंटे में सिमट जाएगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
वंदे भारत एक्सप्रेस (सौ. फाइल फोटो )
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने कुछ साल पहले ही वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत की थी। इसी सिलसिले में देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव किया है। 30 सितंबर 2022 को लॉन्च की जाने वाली ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन महाराष्ट्र और गुजरात को जोड़ती है। ये देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस हैं, जो मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर से बीच में चलती है। वैसे ट्रेन के मेनटेनेंस और ऑपरेशन की जिम्मेदारी वेस्टर्न रेलवे यानी पश्चिम रेलवे जोन की है।
अब होंगे इतने स्टॉपेज
मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच में चलने वाली ये ट्रेन 520 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 06:25 घंटों में तय करती है। बुधवार को छोड़कर ये ट्रेन हफ्ते में हर रोज चलती है। इस, बीच ये ट्रेन 5 स्टेशनों में से होकर गुजरती है। हालांकि जोनल रेलवे ने इसके स्टॉपेज में कई बदलाव किए हैं। अब ये ट्रेन 5 स्टेशनों की जगह 6 स्टेशनों पर रूकने वाली है। जिसमें बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, आनंद जंक्शन और अहमदाबाद जंक्शन पर रूकती है।
सफर के लिए इतना है किराया
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल से 06:00 बजे रवाना होती है और 12:25 बजे अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचती है। वापसी के सफर में, ट्रेन नं 20902 गांधीनगर कैपिटल से 14:05 बजे रवाना होती है और 20:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है। 16 कोचों से बनी हुई इस ट्रेन में बैठने के लिए एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार की व्यवस्था रहती है। मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में एसी चेयर कार में सफर करने के लिए आपको 1255 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए आपको 2435 रुपये किराया देना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
Lonavala Landslide: मुंबई-पुणे रूट पर डेक्कन क्वीन समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें 17 जुलाई तक रद्द; रेलवे अलर्ट
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान
इस दौरान, भोपाल और लखनऊ के बीच में एक और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने का ऐलान किया है। इससे दोनों राजधानियों के बीच की दूरी 9 से 12 घंटे से कम होकर 6 से 7 घंटे में सिमट जाएगी। इसका किराया भी प्रीमियम ट्रेनों की ही तरह होने वाला है। इसके चलने से सबसे ज्यादा फायदा बीना, झांसी और कानपुर रूट के यात्रियों को होने वाला है।
