Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2027 तक हाई इनकम वाला देश बन जाएगा भारत, 35 ट्रिलियन तक पहुंच सकती है जीडीपी

रिपोर्ट के मुताबिक भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर 2047 तक 3.5 ट्रिलियन डॉलर का योगदान दे सकता है जिससे भारत एक वैश्विक विनिर्माण का केंद्र बन सकता है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 21, 2025 | 09:22 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत 2047 तक एक हाई इनकम वाला देश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था 23 से 35 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इस विकास में 8-10% की वार्षिक वृद्धि दर, बढ़ती श्रम शक्ति, तकनीकी प्रगति और प्रमुख उद्योगों के विस्तार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आने वाले दशकों में लगभग 20 करोड़ लोग वर्कफोर्स में शामिल होंगे जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह जानकारी बेन एंड कंपनी (Bain & Company) और नैसकॉम (Nasscom) की एक रिपोर्ट में दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर 2047 तक 3.5 ट्रिलियन डॉलर का योगदान दे सकता है जिससे भारत एक वैश्विक विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) केंद्र बन सकता है। वहीं रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा जहां 2023 में कुल बिजली उत्पादन में 24% हिस्सेदारी रखने वाला यह सेक्टर 2047 तक 70 फीसदी तक पहुंच सकता है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़े उछाल की उम्मीद

इससे भारत एक ऊर्जा आयातक से ऊर्जा निर्यातक में बदल सकता है। इसके अलावा, ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बड़ा उछाल आने की उम्मीद है खासकर ऑटो-पार्ट्स निर्यात 200 से 250 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। यह शुरुआत में पारंपरिक वाहनों (ICE) से और बाद में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती मांग से प्रेरित होगा।

सम्बंधित ख़बरें

हनुमान जयंती 2026: बजरंग बली के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन से पूरी होगी हर मनोकामना

आज की ताजा खबर 1अप्रैल LIVE: दो से तीन सप्ताह में ईरान के साथ युद्ध का अंत: ट्रंप

तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी कर ली खुदकुशी

ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

तकनीकी प्रगति भी मजबूत करेगी भारत की वैश्विक स्थिति

तकनीकी प्रगति भी भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत करेगी। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित चिप डिजाइन, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और नई रासायनिक तकनीकों की मदद से भारत की ग्लोबल वैल्यू चेन में हिस्सेदारी 3% से बढ़कर 2047 तक 10% से अधिक हो सकती है। इसके लिए भारत को बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और अनुसंधान एवं विकास (R&D) में बड़े निवेश करने होंगे। नैस्कॉम की वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता के मुताबिक भारत की समावेशी और सतत आर्थिक वृद्धि के लिए एक तकनीक-प्रेरित (टेक-ड्रिवन) बहु-आयामी रणनीति आवश्यक होगी।

बैन एंड कंपनी के पार्टनर लोकेश ने क्या कहा?

बैन एंड कंपनी के पार्टनर लोकेश पायिक ने कहा कि भारत उच्च आय वाला देश बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। साल 2047 तक 23 लाख करोड़ डॉलर-35 लाख करोड़ डॉलर के जीडीपी के लक्ष्य को प्राप्त करने कमें क्षेत्रीय परिवर्तन, तकनीकी प्रगति और वर्कफोर्स विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह भारत का शुद्ध आयातक से एक वैश्विक प्रतिस्पर्धी, निर्यात-आधारित अर्थव्यवस्था में बदल देगा।

India will become a high income country by 2027 gdp can reach rupees 35 trillion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2025 | 09:15 AM

Topics:  

  • India
  • Indian Economy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.