वैश्विक आर्थिक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, सितंबर में बेरोजगारी दर घटकर 5% पर पहुंची

Unemployment Rate Decreased In India: पूरी दुनिया आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। इसी बीच राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से जारी डाटा के अनुसार भारत में बेरोजगारी दर 5 फिसदी घटी है।
Unemployment rate in India falls by 5%.jpg
भारत में बेरोजगारी दर 5 फिसदी घटीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भारत में बेरोजगारी दर घटी, सितंबर में 5% पर पहुंची; ग्रामीण इलाकों में ज्यादा सुधार

  • बेरोजगारी पर राहत की खबर, सालाना आधार पर 0.2% की गिरावट; गांवों में दर 4.2%

  • देश में रोजगार के मोर्चे पर राहत, ग्रामीण बेरोजगारी घटी; शहरों में दर 6.8% पर स्थिर

Unemployment Rate In India Falls By 5%: विश्व में फैली अशांति और आर्थिक मंदी के बीच भारत के लिए सुकून भरी खबर है। प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार देश की बेरोजगारी दर सालाना आधार पर सितंबर में 0.2 प्रतिशत घटकर 5 प्रतिशत हो गई है। यह जानकारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों में दी गई।

एनएसओ के मुताबिक, इस दौरान ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर 0.4 प्रतिशत कम होकर 4.2 प्रतिशत रह गई है। पिछले साल समान अवधि में यह 4.6 प्रतिशत पर थी। वहीं, शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर पिछले के समान ही सितंबर में करीब 6.8 प्रतिशत पर स्थिर रही है।

श्रम बल भागीदारी दर में वृद्धि

सितंबर में श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) 0.2 प्रतिशत बढ़कर 55.5 प्रतिशत हो गई है। यह पिछले साल की समान अवधि में 55.3 प्रतिशत पर थी।

इस दौरान ग्रामीण एलएफपीआर 0.6 प्रतिशत बढ़कर 58 प्रतिशत हो गई है, जो कि पहले 57.4 प्रतिशत थी। वहीं, शहरी एलएफपीआर सालाना आधार पर 0.2 प्रतिशत कम होकर 50.7 प्रतिशत हो गई है, जो कि पहले 50.9 प्रतिशत थी।

 हालांकि, शहरी एलएफपीआर में सितंबर में मासिक आधार पर सुधार देखा गया है, जो कि 0.3 प्रतिशत का सुधार देखा गया है।

Unemployment rate in India falls by 5%.jpg
UPI पर लगने वाले MDR शुल्क को लेकर व्यापारी चिंतित, डिजिटल भारत में लौट सकता है कैश का चलन?

महिला श्रम भागीदारी में गिरावट

सितंबर 2026 में भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) 34.6 प्रतिशत रही, जबकि अगस्त 2026 में यह 34.8 प्रतिशत थी। यानी इस दौरान कुल महिला एलएफपीआर में 0.2 प्रतिशत अंक की कमी आई।

हालांकि, शहरी महिलाओं की भागीदारी में सुधार देखने को मिला। सितंबर में शहरी महिला एलएफपीआर बढ़कर 25.9 प्रतिशत हो गई, जो अगस्त में 25.4 प्रतिशत थी। यह अक्टूबर 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। 

Unemployment rate in India falls by 5%.jpg
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में बंपर तेजी, 1,533 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी में भी उछाल

श्रमिक जनसंख्या अनुपात में बढ़ोत्तरी

श्रमिक जनसंख्या अनुपात सितंबर में 52.7 प्रतिशत पर लगभग स्थिर रहा। शहरी क्षेत्रों में इसमें सुधार दर्ज किया गया और यह बढ़कर 47.2 प्रतिशत हो गया, जो अक्टूबर 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

शहरी पुरुषों का श्रमिक जनसंख्या अनुपात 70.7 प्रतिशत से बढ़कर 71 प्रतिशत हो गया। वहीं, शहरी महिलाओं का यह अनुपात 23.2 प्रतिशत से बढ़कर 23.5 प्रतिशत पहुंच गया।...एजेंसी इनपुट के साथ।

Navbharat Live
navbharatlive.com