Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत-अमेरिका के बीच जल्द पूरी होगी ट्रेड डील, मुख्य वार्ताकार ने दी अहम जानकारी

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील को लेकर वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव ने एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि निर्यात की प्रकृति बदलने वाली है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 10, 2025 | 01:09 PM

भारत-अमेरिका ट्रेड डील, (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

America-India Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी ट्रेड डील को लेकर अभी तक औपचारिक तौर पर कुछ ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच आज गुरुवार को वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत, अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौते पर बातचीत और उसे अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा है। अग्रवाल प्रस्तावित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के मुख्य वार्ताकार भी हैं। इस समझौते के पहले चरण को इस साल की विंटर सीजन (सितंबर-अक्टूबर) तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे पहले दोनों देश एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

राजेश अग्रवाल ने आगे बताया कि भारत ने अब तक 26 देशों के साथ 14 से अधिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) लागू किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक्सपोर्ट लॉजिस्टिक पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अब हम प्रमुख बाजारों के साथ जुड़ रहे हैं… हमने हाल ही में ब्रिटेन के साथ एक समझौता किया है। हम यूरोपीय संघ के साथ बातचीत के अग्रिम चरण में हैं। हम अमेरिका के साथ भी समझौते पर बातचीत कर उसे अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।

अन्य देशों के साथ भी बातचीत कर रहा भारत

डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स के स्पेशल सेक्रेटरी ने कहा कि भारत, चिली और पेरू सहित लैटिन अमेरिकी देशों के साथ भी व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। हमने ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापार समझौता किया है। हम न्यूजीलैंड के साथ बातचीत कर रहे हैं… हम प्रमुख व्यापारिक साझेदारों तथा प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापक स्तर पर जुड़े रहे हैं। अग्रवाल ने आगे कहा कि अब व्यापार का स्वरूप बदलेगा और हमें इसके प्रति सचेत रहने की ज़रूरत है।

सम्बंधित ख़बरें

वैश्विक तूफान में भी अडिग है भारत, ईरान युद्ध के बीच RBI का बड़ा बयान; अर्थव्यवस्था पर दी राहत भरी खबर

ईरान-इजराइल युद्ध का ‘ब्लैक मंडे,’ शेयर बाजार में मची भगदड़; एक झटके में निवेशकों का ₹13.65 लाख करोड़ स्वाहा

LPG किल्लत होगी दूर! गैस से भरे 2 और भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट से निकले, कब पहुंचेंगे भारत?

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! विमान और फायर ट्रक में भीषण टक्कर, कई लोगों के मौत की आशंका- देखें VIDEO

ये भी पढ़ें: एलन मस्क को महंगा पड़ा ट्रंप से पंगा, सिर्फ 24 घंटे में ₹12083 करोड़ स्वाहा

एक प्रमुख कृषि निर्यातक बन रहा है भारत

अग्रवाल ने कहा कि हम जो निर्यात कर रहे हैं, वही निर्यात नहीं करेंगे। जिन वस्तुओं का हम निर्यात करते हैं, उनकी प्रकृति भी बदलने वाली है। आज सबसे तेज़ी से बढ़ता निर्यात इलेक्ट्रॉनिक्स है और यह भारत के शीर्ष तीन निर्यात क्षेत्रों में से एक है। इसके अलावा, भारत एक प्रमुख कृषि निर्यातक भी बन रहा है। फिर भी रसद संबंधी चुनौतियां बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब बेहतर निर्यात सुनिश्चित करने के लिए रसद व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। जम्मू-कश्मीर से हमारे सेब वैश्विक बाज़ारों में जाते हैं, लेकिन इसके लिए मज़बूत कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स की ज़रूरत है।

India trying to finalise trade deal with america said chief negotiator rajesh agarwal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2025 | 01:09 PM

Topics:  

  • America
  • Business News
  • India-America

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.