-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- India Seeks Consultation With Us On Duty On Vehicle Components
व्हीकल कंपोनेंट पर टैरिफ को लेकर भारत ने अपनाया कड़ा रुख, WTO को भेजा लेटर
- Written By: अपूर्वा नायक
भारत अमेरिका के द्वारा व्हीकल कंपोनेंट पर लगाए जाने वाले टैरिफ को लेकर सलाह के लिए वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन यानी डब्ल्यूटीओ का रुख किया है। ये कदम अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर रेसीप्रोकल टैरिफ लगाने के तुरंत बाद उठाया गया है।

व्हीकल कंपोनेंट (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली : भारत ने व्हीकल कंपोनेंट पर अमेरिका के द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ को लेकर अपना मत पेश किया है। भारत ने टैरिफ लगाने को लेकर वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन यानी डब्ल्यूटीओ के सेफगार्ड एग्रीमेंट के अंतर्गत मंगलवार को अमेरिका के साथ कंसल्टेशन की डिमांड रखी है।
भारत ने यह कदम स्टील एवं एल्युमीनियम पर अमेरिकी टैरिफ के जवाब में चुनिंदा अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर रेसीप्रोकल टैरिफ लगाने का अधिकार सुरक्षित रखने के तुरंत बाद उठाया है। भारत की ओर से डब्ल्यूटीओ को भेजे गए एक पत्र के अनुसार, अमेरिका ने 26 मार्च, 2025 को पैंसेजर्स व्हीकल्स और हल्के वजन के ट्रक के इंपोर्ट पर और भारत में बने व्हीकल कंपोनेंट के इंपोर्ट पर 25 प्रतिशत की टैरिफ ग्रोथ के रूप में एक सुरक्षा उपाय अपनाया।
व्हीकल कंपोनेंट पर यह उपाय 3 मई, 2025 से और अलिमिटेड पीरियड के लिए लागू होने की बात कही गई थी। इस पत्र के अनुसार, भारत का मानना है कि यह उपाय अपने डिजाइन और प्रभाव में गैट यानी व्यापार और सीमाशुल्क संबंधी सामान्य समझौता 1994 और सुरक्षा उपायों पर समझौते के संदर्भ में एक सेफगार्ड उपाय है, क्योंकि इसका उद्देश्य अमेरिकी डोमेस्टिक इंडस्ट्री को बढ़ते इंपोर्ट से बचाना है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
इस पत्र में कहा गया है कि सिक्योरिटी उपायों पर डब्ल्यूटीओ कमिटी को सूचित करने में अमेरिका नाकाम रहा। इसमें कहा गया है कि ऐसी स्थिति में संबंधित प्रोडक्ट्स में अमेरिका के लिए अहम एक्सपोर्ट हित वाले एक प्रभावित सदस्य के रूप में भारत अमेरिका के साथ कंसल्टेशन का अनुरोध करता है।
इस कंसल्टेशन के दौरान भारत सेफगार्ड पर विचारों का आदान-प्रदान करना चाहेगा। भारत ने इस अनुरोध पर अमेरिका से जल्द से जल्द जवाब पाने और परामर्श के लिए पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख और जगह तय करने की उम्मीद जताई है।
ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर दोहरी नीति अपनाएगा भारत! नीति आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
भारत डब्ल्यूटीओ के गठन संबंधी एग्रीमेंट के अंतर्गत अपने सभी अधिकार सुरक्षित रखता है। पिछले साल अमेरिका ने ग्लोबल लेवल पर 89 अरब डॉलर के व्हीकल कंपोनेंट का इंपोर्ट किया था जिसमें भारत का हिस्सा 2.2 अरब डॉलर का था।
India seeks consultation with us on duty on vehicle components
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













