- Hindi News »
- Business »
- Icra Maintains Economic Growth Forecast For The Current Financial Year At 62 Percent
इक्रा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर की भविष्यवाणी, ग्रोथ रेट 6.2 रहने का अनुमान
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके आधार पर जीडीपी की ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया गया है। इस रिपोर्ट में इक्रा ने इकोनॉमिक ग्रोथ रेट को पहले की तरह ही रखा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

भारतीय अर्थव्यवस्था (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : रेटिंग एजेंसी इक्रा ने इंडियन इकोनॉमी को लेकर अनुमान जारी किया है। इक्रा ने करेंट फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए भारत की ग्रोस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी जीडीपी की ग्रोथ रेट के अनुमान को 6.2 प्रतिशत पर पहले की ही तरह तय रखा है।
इक्रा एजेंसी ने अनुमान जताया है कि मानसून अच्छा रह सकता है और कच्चे तेल की कीमतें औसतन 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहेंगी। हालांकि, पश्चिम एशिया में जियो पॉलिटिकल टेंशन, वित्तीय बाजारों में अस्थिरता और अनिश्चित व्यापार नीतियों के कारण इस वृद्धि परिदृश्य में नकारात्मक जोखिम पैदा हो रहे हैं। इक्रा ने बुधवार को जारी अपने ‘मैक्रो अपडेट जून-2025′ में यह जानकारी दी है।
आरबीआई ने करेंट ईयर में देश की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 6.5 परसेंट रहने का अनुमान लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, करेंट फाइनेंशियल ईयर के पहले 2 महीने में इकोनॉमिक एक्टिविटी में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। इसमें 17 गैर-कृषि संकेतकों में से सिर्फ 9 में पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले में सुधार दिखाई दे रहा है। हालांकि, ग्रीष्मकालीन फसलों का उत्पादन अच्छी रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
Instant Loan का चक्कर पड़ सकता हैं भारी, Cyber Dost ने जारी की 10 Fake Loan Apps की लिस्ट
मुंबई के Sarvodaya Cooperative Bank पर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, 98% जमाकर्ताओं की रकम सुरक्षित
कब-कब आर्थिक संकट की चपेट में आया भारत, इंदिरा और मनमोहन ने कैसे बदली तस्वीर? अब PM मोदी के अपील के क्या मायने
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
मई, 2025 में मानसून के जल्दी आने से बिजली और खनन क्षेत्रों के प्रदर्शन पर आंशिक रूप से असर पड़ा। इसने कहा कि आयकर राहत, ब्याज दरों में कटौती और खाद्य मुद्रास्फीति में नरमी के कारण शहरी उपभोग की संभावनाएं उज्ज्वल बनी हुई हैं।
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि हालांकि, पश्चिम एशिया में जियो पॉलिटिकल टेंशन, वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता और शुल्क नीतियों को लेकर अनिश्चितता के कारण ग्लोबल रिस्क ऊंचा बना हुआ है, जिससे डोमेस्टिक ग्रोथ में परेशानी उत्पन्न हो रही है।
ADB की भीख पर पलेगा पाकिस्तान, फिर से ले लिया इतना उधार
इक्रा की रिपोर्ट कहती है कि करेंट फाइनेंशियल ईयर के लिए देश की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। हालांकि, इसके नीचे की ओर जाने का रिस्क बढ़ गया है। इसमें कहा गया है कि अनुकूल मानसून पूर्वानुमान और फूड इंफ्लेशन में संभावित गिरावट के कारण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई आधारित इंफ्लेशन पिछले वित्त वर्ष के 4.6 प्रतिशत से घटकर चालू वित्त वर्ष में 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के 3.7 प्रतिशत के अनुमान से कम है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Icra maintains economic growth forecast for the current financial year at 62 percent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














