-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Icici Pru Signature Pension Plan Launch
ICICI प्रू सिग्नेचर पेंशन से ग्राहकों को रिटायरमेंट बचत बढ़ाने में मिलेगी मदद, और भी हैं फायदे
- Written By: विजय कुमार तिवारी
ये प्लान में प्रीमियम ऐड-ऑन लाभ की छूट का विकल्प गंभीर बीमारी या किसी दुर्घटना की वजह से स्थायी विकलांगता की स्थिति में भी रिटायरमेंट योजना बनाए रखने की सुविधा देता है। इसके अतिरिक्त, आंशिक फंड निकालने की सुविधा बचत योजना को बाधित किए बिना तरलता प्रदान करती है।

ICICI प्रू सिग्नेचर पेंशन (सौ- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ‘ICICI प्रू सिग्नेचर पेंशन’ लॉन्च किया है। यह एक मार्केट लिंक्ड पेंशन प्रोडक्ट है, जो ग्राहकों को कम लागत और टैक्स बचत के साथ रिटायरमेंट फंड बनाने में मदद करता है। वित्तीय स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए रिटायरमेंट की योजना बनाना महत्वपूर्ण है। यह प्रोडक्ट ग्राहकों को रिटायरमेंट के लिए बचत और आय सृजन करने की योजना बनाने में मददगार है।
लॉन्च के बारे में बोलते हुए ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर अमित पाल्टा ने कहा, “हमें अपने मार्केट लिंक्ड पेंशन प्रोडक्ट, आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन की पेशकश करते हुए खुशी हो रही है। इससे ग्राहकों को अपना रिटायरमेंट फंड बनाने में सहायता मिलेगी, जिससे वे भारत के विकास में योगदान दे सकेंगे।”
यह प्रोडक्ट ग्राहकों को इक्विटी में 100% निवेश की सुविधा देता है और रिटर्न को अधिकतम करने के लिए इक्विटी, डेट और बैलेंस्ड फंड के बीच असीमित मुफ्त स्विच प्रदान करता है। हम इस प्रोडक्ट के साथ दो नए फंड्स ‘आईसीआईसीआई प्रू पेंशन इंडिया ग्रोथ फंड’ और ‘आईसीआईसीआई प्रू पेंशन बैलेंस्ड फंड’ भी पेश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICICI Pru Life Insurance ने लॉन्च किया नया ULIP, फिक्सड मैच्योरिटी बेनिफिट और लाइफ कवर के साथ कई और फायदे
अब आम जनता भी पूछ सकेगी सदन में सवाल! केरल विधानसभा में ऐतिहासिक पहल पर चर्चा, स्पीकर ने क्या कहा?
Bhojpuri Music Trend: देसी तड़का, भोजपुरी अंदाज और करोड़ों व्यूज, बॉलीवुड पर छाया भोजपुरी का जादू…
उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, 2 जुलाई तक करें आवेदन
आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन में ग्राहकों को अपनी आय शुरू होने की तारीख तय करने के लिए दो विकल्प मिलते हैं: ‘एडवांस’ (अग्रिम) और ‘पोस्टपोन’ (स्थगित)। आय शुरू होने की तारीख में अग्रिम विकल्प से उन्हें रिटायरमेंट से पहले ही आय प्राप्त होने लगती है। इसके विपरीत, जो ग्राहक चाहते हैं कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद आय प्राप्त होना शुरू हो, वे आय शुरू होने की तारीख को स्थगित करना चुन सकते हैं।
यह प्रोडक्ट ग्राहकों को पॉलिसी अवधि पूरी होने पर विशेष सुविधा प्रदान करता है, जिसके तहत वे संचित बचत का 60% तक निकाल सकते हैं, जिसमें कोई टैक्स नहीं लगता। शेष राशि का उपयोग एन्युटी खरीदने के लिए किया जाना जरुरी है, जिससे आजीवन आय की गारंटी सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा, “प्रीमियम ऐड-ऑन लाभ की छूट का विकल्प गंभीर बीमारी या किसी दुर्घटना की वजह से स्थायी विकलांगता की स्थिति में भी रिटायरमेंट योजना बनाए रखने की सुविधा देता है। इसके अतिरिक्त, आंशिक फंड निकालने की सुविधा बचत योजना को बाधित किए बिना तरलता प्रदान करती है। ग्राहक अतिरिक्त निवेश करने और अपनी रिटायरमेंट बचत बढ़ाने के लिए टॉप-अप सुविधा का उपयोग भी कर सकते हैं।”
उन्होंने कहा, “वित्त वर्ष 2024 में व्यक्तिगत मृत्यु दावों के लिए हमारा दावा निपटान अनुपात 99.17% है। वहीं, 1.27 दिन (बिना जाँचे मृत्यु दावों) के साथ औसत निपटान समय, उद्योग में सर्वश्रेष्ठ में से एक है।”
Icici pru signature pension plan launch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ICICI Pru Life Insurance ने लॉन्च किया नया ULIP, फिक्सड मैच्योरिटी बेनिफिट और लाइफ कवर के साथ कई और फायदे
Jun 16, 2026 | 08:08 PMअब आम जनता भी पूछ सकेगी सदन में सवाल! केरल विधानसभा में ऐतिहासिक पहल पर चर्चा, स्पीकर ने क्या कहा?
Jun 16, 2026 | 08:05 PMBhojpuri Music Trend: देसी तड़का, भोजपुरी अंदाज और करोड़ों व्यूज, बॉलीवुड पर छाया भोजपुरी का जादू…
Jun 16, 2026 | 08:03 PMउत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, 2 जुलाई तक करें आवेदन
Jun 16, 2026 | 08:02 PMNHSRCL Recruitment 2026: बुलेट ट्रेन परियोजना में 175 पदों पर भर्ती, ₹1.25 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jun 16, 2026 | 07:49 PMमहाराष्ट्र में 44 % कमीशनखोरी, MLA 10%, अफसर 15%, बाकी मंत्रालय, ठेकेदारों के खुलासे से हड़कंप
Jun 16, 2026 | 07:48 PMMantra Jap: तनाव, बेचैनी और अनिद्रा से राहत का आसान तरीका? सोने से पहले करें 1 मिनट का मंत्र जप
Jun 16, 2026 | 07:47 PMवीडियो गैलरी

तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM
पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM










