-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Iata Director General Willie Walsh Statement On Aviation Sector
IATA के जनरल डायरेक्टर ने की अपील, टैक्स पॉलिसी को लेकर दिया बड़ा बयान
- Written By: अपूर्वा नायक
एविएशन सेक्टर से जुड़ी आईएटीए के डायरेक्टर जनरल विली वॉल्श ने भारत की टैक्स पॉलिसी को लेकर अपना मत साझा किया है। उन्होंने कहा है कि भारत में टैक्सेशन काफी जटिल है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली : ग्लोबल एविएशन कंपनियों के ग्रुप आईएटीए ने मंगलवार को अपनी एजीएम में भारत की टैक्स पॉलिसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। आईएटीए ने कहा है कि भारत की टैक्स पॉलिसी काफी कॉम्प्लिकेटेड है और देश में तेजी से बढ़ रहे सिविल एविएशन मार्केट की कैपेसिटी के इस्तेमाल के लिए इसे और ज्यादा विश्वसनीय बनाने की जरूरत है।
आईएटीए के डायरेक्टर जनरल विली वॉल्श ने कहा कि भारत उन सिविल एविएशन मार्केट्स में से एक है, जहां ग्रोथ के काफी अवसर हैं और इसकी ग्रोथ रेट चीन से आगे निकलने की उम्मीद है। हाल के दिनों में विदेशी एविएशन कंपनियों को मिले टैक्स नोटिस के संदर्भ में, वॉल्श ने कहा है कि भारत में टैक्स सिस्टम काफी जटिल है और यह हमारे इंडस्ट्री के लिए एक ओर से ‘विशेषता’ बन गयी है यानी यह कोई नया मुद्दा नहीं है।
वॉल्श ने कहा कि देश को पूरी कैपेसिटी का उपयोग करने और इस दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने के लिए टैक्सेशन के मुद्दों का समाधान करना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में पीटीआई-भाषा के एक सवाल के जवाब में कहा है कि इसका मतलब यह नहीं है कि आपको टैक्सेशन को खत्म करना होगा, लेकिन मुझे लगता है कि आपको इस बारे में साफ समझ होनी चाहिए कि टैक्सेशन रूल्स कैसे लागू होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इस मुद्दे पर विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि एविएशन कंपनियों को कभी-कभी मौजूदा नियम की एक नई व्याख्या मिलती है जो पहले की व्याख्या से पूरी तरह अलग होती है। ऐसी स्थिति में टैक्स के लिए दावा किया जाता है जो भुगतान नहीं किया गया है और यह लंबे समय तक कानूनी विवाद और चर्चाओं की ओर ले जाता है जो अंततः हल हो जाती है। कई मामलों में यह एयरलाइन के पक्ष में जाता है। उन्होंने कहा है कि यदि भारत को असल में यहां मौजूद विशाल अवसर का उपयोग करना है, तो टैक्सेशन के बारे में ज्यादा निश्चितता महत्वपूर्ण होगी।
अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ यानी आईएटीए एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट सहित 350 से ज्यादा एविएशन कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। समूह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में एयरपोर्ट के ज्यादा ड्यूटी होने के बारे में भी मुखर रहा है।
वॉल्श ने इस मुद्दे पर आईएटीए के नजरिए को साफ करते हुए कहा कि एविएशन कंपनियां किफायती कीमत पर कुशल हवाई अड्डा संचालन चाहती हैं। हम चाहते हैं कि एयरपोर्ट विवेकपूर्ण तरीके से लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट करें जिसे इंडस्ट्री वहन कर सके।
व्हीकल कंपोनेंट पर टैरिफ को लेकर भारत ने अपनाया कड़ा रुख, WTO को भेजा लेटर
वॉल्श के अनुसार, एयरलाइन कंपनियों और एयरपोर्ट के बीच ज्यादा बातचीत की जरूरत है। आईएटीए ने अपनी वार्षिक आम बैठक यानी एजीएम 1 से 3 जून तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित की गई। यह बैठक 42 साल में पहली बार भारत में हुई।
Iata director general willie walsh statement on aviation sector
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














