Hyundai के IPO ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन भी मिल रहा बेहतरीन रिस्पॉन्स
हुंडई मोटर्स का ये आईपीओ भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा आईपीओ है। इस आईपीओ ने भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को पीछे छोड़ दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
हुंडई मोटर्स इंडिया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : साउथ कोरिया की मोटर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी हुंडई ने हाल ही में बाजार में अपने आईपीओ की एंट्री करवायी है। इस आईपीओ के मार्केट में आने से रौनक छा गयी है। इस कंपनी की इंडियन यूनिट के आईपीओ ने लॉन्च के दूसरे दिन ही 42 प्रतिशत तक का सब्सक्रिप्शन हासिल कर लिया है।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, करीब 27,870 करोड़ रुपये के साइज वाले आईपीओ के अंतर्गत की गई 9,97,69,810 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 4,17,21,442 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। आपको बता दें कि हुंडई मोटर्स का ये आईपीओ भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा आईपीओ है। इस आईपीओ ने भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को पीछे छोड़ दिया है।
इतना सब्सक्रिप्शन मिला
पात्र संस्थागत खरीदारों यानी क्यूआईबी की कैटेगरी को 58 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि रिटेल व्यक्तिगत निवेशकों के लिए निर्धारित सेगमेंट को 38 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 26 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
एलन मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति! SpaceX IPO ने रचा इतिहास, रातोंरात आया बंपर उछाल
Share Market में रिकॉर्ड ओपनिंग: सेंसेक्स 1000 अंक मजबूत, निफ्टी भी 292 अंकों की जबरदस्त छलांग लगाकर 23453 पर
Share Market Crash: ग्लोबल मार्केट के खराब संकेतों से सेंसेक्स 367 और निफ्टी 110 अंक टूटकर खुले
नया इक्विटी शेयर नहीं जारी किया
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड यानी एचएमआईएल ने निर्गम खुलने के पहले सोमवार को बड़े यानी एंकर इंवेस्टर्स से 8,315 करोड़ रुपये जुटाए है। हुंडई के आईपीओ के लिए 1,865-1,960 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। मंगलवार को खुला निर्गम गुरूवार को बंद होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर कंपनी हुंडई मोटर कंपनी यानी एचएमसी की तरफ से 14,21,94,700 इक्विटी शेयरों की सेल्स पेशकश यानी ओएफएस पर आधारित है और इसमें कोई नया इक्विटी शेयर नहीं जारी किया गया है। ऐसी स्थिति में एचएमसी को शेयर बिक्री से कोई आय नहीं होगी।
ये भी पढ़ें :- सरकारी कर्मचारियों की दिवाली पर लगेगी लॉटरी, बढ़ सकती है सैलरी
बढ़ेगी ब्रांड वैल्यू
मारुति सुजुकी की 2003 में सूचीबद्धता के बाद से यह बीते दो दशक में किसी मौटर मैन्यूफैक्चरर का पहला आईपीओ है। साउथ कोरियाई मूल कंपनी ओएफएस मार्ग के जरिये अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच रही है। देश की दूसरी बड़ी कार कंपनी एचएमआईएल ने उम्मीद जताई है कि इक्विटी शेयरों की सूचीबद्धता से उसकी दृश्यता और ब्रांड छवि बढ़ेगी, तथा शेयरों के लिए तरलता और सार्वजनिक बाजार उपलब्ध होगा।
वाहनों के 13 मॉडल
मूल्य दायरे के अपर लेवल पर आईपीओ का आकार 27,870 करोड़ रुपये यानी 3.3 अरब डॉलर आंका गया है। कंपनी का बाजार मूल्यांकन निर्गम के बाद लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये यानी लगभग 19 अरब डॉलर होगा। एचएमआईएल ने 1996 में भारत में ऑपरेटिंग करना शुरू किया था और फिलहाल यह विभिन्न सेगमेंट में वाहनों के 13 मॉडल बेचती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
