बिना डेबिट कार्ड भी ATM से निकाल सकते हैं कैश, जान लीजिए ये आसान तरीका
Cardless Cash Withdraw: देश के कई बैंक अब अपने ग्राहकों को यूपीआई के जरिए ATM से कैश निकालने की सुविधा दे रहे हैं। जहां आप भी बिना डेबिड कार्ड एटीएम से कैश निकाल सकते हैं।
- Written By: मनोज आर्या
प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स-Freepik)
Cardless Withdraw From ATM: आज की तेज भागती हुई जीवन में लेनदेन करना काफी आसान हो गया है। डिजिटल पेमेंट के जरिए आप घर बैठे सिर्फ एक क्लिक में किसी को पैसे भेज सकते हैं या रिसीव कर सकते हैं। वहीं अगर आपको कैश की जरूरत है, तो बिना बैंक गए ही किसी नजदीकी ATM के जरिए आसानी से कैश निकाल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको एटीएम/डेबिट कार्ड की आवश्यकता होती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना एटीएम या डेबिट कार्ड के भी ATM से कैश निकाला जा सकता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ की आप अपना डेबिट कार्ड घर पर भूल गए और आपको कैश की जरूरत है, तो इन आसान तरीके से आप बिना कार्ड भी एटीमए से कैश निकला सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।
UPI से कैश निकालने की सुविधा दे रहे बैंक
आपको बता दें कि आप भी बिना डेबिड कार्ड एटीएम से कैश निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यूपीआई (UPI) की जरूरत होगी। देश के कई बैंक अब अपने ग्राहकों को यूपीआई के जरिए ATM से कैश निकालने की सुविधा दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
WPI inflation: थोक महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड! जून में 9.87% रही दर, पेट्रोल-डीजल महंगी होने से बढ़ेगी चौतरफा मार
India-UK Free Trade: कपड़ा व्यापारियों से लेकर व्हिस्की शौकीनों तक…भारत-यूके समझौते से किसकी चमकेगी किस्मत?
Retail Inflation: थम नहीं रही महंगाई की मार! लगातार छठे महीने बढ़ी दर, जून में थाली से राशन तक सब कुछ महंगा
Gold-Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल, जानिए आज सोने-चांदी का भाव
UPI के जरिए ATM से कैश कैसे निकाले
- ATM में जाने के बाद सबसे पहले Cardless Cash Withdrawal या UPI Cash Withdrawal वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस प्रोसेस के बाद ATM स्क्रीन पर क्यूआर कोड या कोड नंबर शो होगा।
- इस क्यूआर कोड को अपने फोन में यूपीआई ऐप के जरिए स्कैन करें।
- क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद अमाउंट इंटर करें और यूपीआई पिन डाले और ट्रांजैक्सन कंफर्म करें।
- ट्रांजैक्श के तुरंत बाद एटीएम से कैश निकल जाएगा।
ये भी पढ़ें: सरकार को ₹15851 करोड़ का नुकसान, GST चोरी मामले में अधिकारियों को बड़ा खुलासा
इन जरूरी बातों को रखें ध्यान
यूपीआई के जरिए ATM से कैश निकालने के दौरान ग्राहकों को कुछ जरूरी बातों को ध्यान रखना भी जरूरी होता है, जैसे कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको फोन में UPI एप एक्टिव होने चाहिए। इसके अलावा यूजर्स केवल उन्ही बैंक के ATM से इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे, जहां यह सर्विस उपलब्ध हो। इसके साथ में हर बैंक के हिसाब से पैसे निकालने की सीमा अलग-अलग हो सकती है, तो जब भी कैश निकालने जाए इन बातों का ध्यान रखें।
