-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gst Officials Detect 10700 Fake Companies In Fake Registration Drive
CBIC ने पकड़े 10,000 से ज्यादा फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन, कारण बतायो नोटिस भी किया जारी
- Written By: अपूर्वा नायक
जीएसटीएन 1 अक्टूबर से आईएमएस शुरू करेगा जो टैक्सपेयर्स को सही ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट' यानी आईटीसी प्राप्त करने के लिए अपने आपूर्तिकर्ताओं द्वारा जारी किए गए रिकॉर्ड/बिल का मिलान करने की सुविधा देगा। आईएमएस करदाताओं को मंच के जरिये अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ बिल में सुधार/संशोधन करने में भी सक्षम बनाएगा।

सीबीआईसी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश में फर्जी रजिस्ट्रेशन के कारण कर चोरी के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी कड़ी मे भारत के कर अधिकारियों ने जीएसटी के अंतर्गत करीब 10,700 फर्जी रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी हासिल की है। जिसके कारण तकरीबन 10,179 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी हुई है।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड यानी सीबीआईसी के सदस्य शशांक प्रिय ने कहा है कि, “माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए आधार प्रमाणीकरण पहले से ही 12 राज्यों में लागू है और 4 अक्टूबर तक अन्य चार राज्य को भी इसमें शामिल किया जाएगा। अंततः मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित 20 राज्य आधार प्रमाणीकरण शुरू करेंगे।”
संभव तरीकों का इस्तेमाल
‘एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया’ यानी एसोचैम के एक कार्यक्रम में शशांक प्रिय ने कहा कि आगामी समय में टैक्स अधिकारी नए टैक्सपेयर्स पर उनके जोखिम ‘प्रोफाइल’ के आधार पर कुछ पाबंदियां भी लगा पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ वे एक महीने में कितने ‘बिल’ जारी कर सकते हैं, हम भविष्य में उसपर भी कुछ पाबंदियां लगा सकते हैं, हम इस सिस्टम के दुरुपयोग से बेहद दुखी हैं। हमें इन्हें रोकने के लिए सभी संभव तरीकों का इस्तेमाल करना होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
GST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
महाराष्ट्र सरकार ने 28 मनपाओं को 2,792.84 करोड़ का GST अनुदान दिया, मुंबई को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
1 जुलाई का दिन क्यों खास? आज ही लागू हुआ था ‘वन नेशन, वन टैक्स’
आगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
22 सितंबर से वेरिफिकेशन शुरू
सीबीआईसी के अधिकारी ने कहा कि सरकार फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच के लिए लक्षित कार्रवाई कर रही है और अधिक फिजिकल वेरिफिकेशन हो रहा है। फर्जी रजिस्ट्रेशन के खिलाफ 16 अगस्त से शुरू हुआ दूसरा अखिल भारतीय अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कर अधिकारियों ने 67,970 जीएसटीआईएन यानी माल एवं सेवा कर पहचान संख्या की पहचान की है। इनमें से 59 प्रतिशत जीएसटीआईएन या 39,965 का वेरिफिकेशन 22 सितंबर तक हो चुका है।
ये भी पढ़े :- CBIC शुरू करेगा फेक जीएसटी रजिस्ट्रेशन के खिलाफ मुहिम, 16 अगस्त से होगी शुरूआत
28 करोड़ रुपये की वसूली
शशांक प्रिय ने कहा, ‘‘ इनमें 27 प्रतिशत ऐसे इंस्टीट्यूट पाए गए हैं जो अस्तित्व में ही नहीं हैं। यह प्रतिशत पिछले अभियान की तुलना में करीब समान है। हमने 10,179 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पता लगाया है। 2,994 करोड़ रुपये की इनपुट कर क्रेडिट यानी आईटीसी को रोका गया है। साथ ही 28 करोड़ रुपये की वसूली भी की गई है।
कारण बताओ नोटिस जारी
फर्जी रजिस्ट्रेशन के खिलाफ पहला अभियान 16 मई से 15 जुलाई, 2023 के बीच चलाया गया था। इसमें जीएसटी रजिस्ट्रेशन वाली कुल 21,791 ऐसी यूनिट्स पाई गईं थीं जो अस्तित्व में नहीं थीं। पिछले साल पहले विशेष अभियान में 24,010 करोड़ रुपये की संदिग्ध टैक्स चोरी का पता चला था। उन्होंने कहा कि जीएसटी अरेंजमेंट में बेमेल आंकड़ों की समस्या है, जिसके कारण पिछले फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में टैक्स ऑफिसरों के द्वारा 1,12,852 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
मंथली टैक्स का भुगतान
उन्होंने साथ ही कहा कि भविष्य में जब जीएसटीआर-1ए और ‘इनवॉयस मैनेजमेंट सिस्टम’ यानी आईएमएस स्थिर हो जाएंगे तो जीएसटीआर-3बी को संपादित करने की सुविधा की आवश्यकता नहीं होगी। जीएसटीआर-1ए करदाताओं को ‘बाहरी आपूर्ति’ या ‘बिक्री रिटर्न फॉर्म’ यानी जीएसटीआर-1 में संशोधन करने का ऑप्शन देता है, जबकि जीएसटीआर-3बी का इस्तेमाल मंथली टैक्स का भुगतान करने के लिए किया जाता है।
संशोधन करने में सक्षम
इसके अलावा, जीएसटीएन 1 अक्टूबर से आईएमएस शुरू करेगा जो टैक्सपेयर्स को सही ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ यानी आईटीसी प्राप्त करने के लिए अपने आपूर्तिकर्ताओं द्वारा जारी किए गए रिकॉर्ड/बिल का मिलान करने की सुविधा देगा। आईएमएस करदाताओं को मंच के जरिये अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ बिल में सुधार/संशोधन करने में भी सक्षम बनाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gst officials detect 10700 fake companies in fake registration drive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMविहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMEPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













