GST संग्रह में भारी गिरावट, मई में 20% घटा टैक्स कलेक्शन; क्या सुस्त पड़ रही है देश की इकोनॉमी?
GST Collection May 2026: मई के आंकड़ों से साफ है कि GST क्लेक्शन में वृद्धि का प्रमुख कारण आयात से मिलने वाला कर राजस्व ही बना रहा, जो ग्रॉस GST कलेक्शन 19.1 फीसदी बढ़कर 59,654 करोड़ रुपये पहुंच गया।
- Written By: मनोज आर्या
कॉनेसेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
GST Collection May 2026: वित्त वर्ष 2026-27 के दूसरे महीने यानी मई में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) क्लेक्शन को लेकर अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं। मासिक आधार पर जीएसटी कलेक्शन की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई, लेकिन सालाना आधार पर इसमें ग्रोथ दर्ज की गई। मई 2026 में ग्रॉस GST कलेक्शन 1.94 लाख करोड़ रुपये (1,94,184 करोड़ ) रहा, जो अप्रैल 2026 में आए रिकॉर्ड 2.43 लाख करोड़ रुपये (2,42,702 करोड़) के जीएसटी संग्रह से 19.9 फीसदी कम है। हालांकि, पिछले साल मई के मुकाबले संग्रह में 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मई 2025 में जीएसटी कलेक्शन 1.88 लाख करोड़ रुपये रहा था।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सामान और सेवाओं की आपूर्ति में सुधार तथा आयात से होने वाले संग्रह में लगातार विस्तार के चलते सालाना आधार पर कुल GST संग्रह में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि आई। मई 2026 में जीएसटी से शुद्ध कमाई (नेट GST रेवेन्यू) 3.3 फीसद बढ़कर 1.67 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी महीने 1.62 लाख करोड़ रुपये था। मई 2026 के दौरान, कुल GST रिफंड 2.6 प्रतिशत बढ़कर 27,281 करोड़ रुपये रहा। वहीं, चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों (अप्रैल-मई) में कुल रिफंड 10.9 पर्सेंट बढ़कर 59,063 करोड़ रुपये हो गया।
GST Revenue को आयात से मिला बड़ा सहारा
मई के आंकड़ों से साफ है कि GST संग्रह में वृद्धि का प्रमुख कारण आयात से मिलने वाला टैक्स रेवेन्यू ही बना रहा। मई में आयात से मिला ग्रॉस GST कलेक्शन 19.1 फीसदी बढ़कर 59,654 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसके विपरीत, घरेलू लेनदेन से प्राप्त सकल GST राजस्व 2.6 फीसद घटकर 1.35 लाख करोड़ रुपये रह गया। नेट आधार पर देखें तो, कस्टम्स GST कलेक्शन 19.7 फीसद बढ़कर 49,403 करोड़ रुपये रहा, जबकि घरेलू स्रोतों से प्राप्त नेट रेवेन्यू 2.3% घटकर 1.18 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। इससे संकेत मिलता है कि घरेलू खपत आधारित कर संग्रह में नरमी आई है, जबकि आयात आधारित कर संग्रह मजबूत बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 63% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता, सामने आया ये बड़ा संकेत
India Fiscal Deficit: भारत ने हासिल किया बड़ा आर्थिक लक्ष्य, वित्त वर्ष 26 में 4.4% पर रहा राजकोषीय घाटा
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
तेल कंपनियों का वो बड़ा फैसला, जिससे सीधे घट सकते हैं हवाई जहाज के टिकट के दाम! जानें पूरी डिटेल
मई में कितना रहा CGST और SGST कलेक्शन?
आंकड़ों के अनुसार, मई महीने के दौरान घरेलू लेन-देन से कुल सेंट्रल जीएसटी (CGST) कलेक्शन 37,397 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी (SGST) 45,143 करोड़ रुपये और इंटीग्रेटेड जीएसटी (IGST) संग्रह 51,990 करोड़ रुपये रहा। मई के महीने में आयात से IGST कलेक्शन 19.1 प्रतिशत बढ़कर 59,654 करोड़ रुपये हो गया, जो औद्योगिक क्षमता में विस्तार का संकेत है।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 63% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता, सामने आया ये बड़ा संकेत
FY27 में 4.37 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्शन
चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो महीनों यानी अप्रैल-मई 2026 के दौरान ग्रॉस GST कलेक्शन 6.2 फीसदी बढ़कर 4.37 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी अवधि में नेट GST रेवेन्यू 5.5% बढ़कर 3.78 लाख करोड़ रुपये रहा। पहले दो महीनों में घरेलू राजस्व में केवल 1.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई और यह 3.19 लाख करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर, आयात आधारित GST संग्रह 22.3 फीसद उछलकर 1.17 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह दिखाता है कि वित्त वर्ष की शुरुआत में जीएसटी क्लेक्शन में इम्पोर्ट का योगदान कहीं अधिक रहा।
