Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बड़ी राहत! आज से कार, बाइक, टीवी से लेकर चिप्स-बिस्किट तक सब हुए सस्ते, देखें पूरी लिस्ट

New GST Rates: देश में नवरात्रि के पहले से GST 2.0 का आगाज हो गया है, इसके लागू होते ही रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले किराना सामान से लेकर कई इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की चीजें सस्ती हो गई है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 22, 2025 | 01:32 PM

आज से GST 2.0 लागू (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

GST Rate Cut Today: आज नवरात्रि के पहले दिन से देश में एक बड़ा बदलाव लागू हो गया है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। सरकार ने जीएसटी 2.0 सुधारों को लागू कर दिया है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल की लगभग 99% चीजें सस्ती हो गई हैं। अब आपको घर के राशन, डेयरी उत्पाद, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के लिए पहले से कम कीमत चुकानी होगी। यह बदलाव आम आदमी को महंगाई से राहत देने और बाजार में खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सरकार का लक्ष्य इस नए टैक्स ढांचे के माध्यम से जरूरी वस्तुओं को आम लोगों के लिए और भी किफायती बनाना है। इस बदलाव का मतलब है कि अब आपके किराने के बिल से लेकर बच्चों की पढ़ाई के सामान और दवाओं तक पर बड़ी बचत होगी। जहां एक तरफ ज्यादातर चीजों पर टैक्स घटाया या खत्म किया गया है, वहीं कुछ हानिकारक और विलासिता की वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर उन्हें महंगा भी कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस नए नियम से आपके काम की कौन सी चीजें सस्ती हुई हैं।

अब इन जरूरी चीजों पर ‘जीरो’ टैक्स

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि सरकार ने कई चीजों को टैक्स फ्री कर दिया है। यानी इन पर अब 0% जीएसटी लगेगा। इसमें यूएचटी दूध, पनीर, ब्रेड, रेडी-टू-ईट रोटी और पराठा शामिल हैं। बच्चों की शिक्षा से जुड़े सामान जैसे पेंसिल, रबर, नोटबुक, नक्शे और ग्लोब पर भी अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा, सरकार ने 33 जीवन रक्षक दवाओं, जिनमें कैंसर की तीन दवाएं भी शामिल हैं, और व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों को भी पूरी तरह से जीएसटी मुक्त करके आम आदमी को बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें: देश भर में बदला मौसम का मिजाज: कहीं गर्मी तो कहीं बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

ये सामान और सेवाएं होंगी महंगी

जहां एक तरफ सरकार ने राहत की बौछार की है, वहीं कुछ चीजों के दाम बढ़ाकर झटका भी दिया है। हालांकि, ये ज्यादातर विलासिता या हानिकारक उत्पाद हैं। अब 350cc से ज्यादा क्षमता वाली मोटरसाइकिलें, बड़ी एसयूवी और लग्जरी कारें महंगी हो जाएंगी, जिन पर टैक्स 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। इसके साथ ही, सिगरेट, तंबाकू उत्पाद, कैफीन वाले पेय पदार्थ और कसीनो या सट्टेबाजी जैसी सेवाओं पर भी 40% की भारी-भरकम जीएसटी दर लागू होगी, जिससे ये चीजें अब और महंगी हो जाएंगी।

नीचे दी गई टेबल में समझें क्या-क्या बदलाव हुए (New GST Rates List 2025 September)

प्रोडक्ट पुरानी दर (GST) नई दर (GST)
वनस्पति वसा/तेल 12% 5%
मोम, वनस्पति मोम 18% 5%
मांस, मछली, फूड प्रोडक्ट्स 12% 5%
मक्खन-घी 12% 5%
चीनी, उबली हुई मिठाइयां 12%-18% 5%
चॉकलेट और कोको पाउडर 18% 5%
पास्ता, कॉर्न फ्लेक्स, नूडल्स, बिस्कुट, माल्ट एक्सट्रेक्ट (गैर-कोको) 12%-18% 5%
जैम, जेली, मुरब्बा, मेवे/फलों का पेस्ट, सूखे मेवे 12% 5%
फलों का रस, नारियल पानी 12% 5%
हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, शेविंग उत्पाद, टैल्कम पाउडर 18% 5%
टॉयलेट साबुन (बार/केक) 18% 5%
टूथब्रश, डेंटल फ्लॉस 18% 5%
शेविंग क्रीम/लोशन, आफ्टरशेव 18% 5%
सामान्य टेबलवेयर/किचनवेयर (लकड़ी, लोहा, तांबा, एल्युमीनियम, प्लास्टिक) 12% 5%
बच्चों की दूध की बोतल-निप्पल, प्लास्टिक के मोती 12% 5%
मोमबत्तियां 12% 5%
छाते और संबंध‍ित वस्तु 12% 5%
सिलाई सुइयां 12% 5%
सिलाई मशीनें और पुर्जे 12% 5%
कपास/जूट से बने हैंड बैग 12% 5%
शिशुओं के लिए नैपकिन/डायपर 12% 5%
पूरी तरह से बांस, बेंत, रतन से बने फर्नीचर 12% 5%
दूध के डिब्बे (लोहा/स्टील/एल्यूमीनियम) 12% 5%
एयर कंडीशनर (AC) 28% 18%
बर्तन धोने की मशीनें 28% 18%
टीवी (एलईडी, एलसीडी), मॉनिटर, प्रोजेक्टर 28% 18%
ट्रैक्टर (1800cc से अधिक क्षमता वाले सड़क ट्रैक्टरों को छोड़कर) 12% 5%
पिछले ट्रैक्टर टायर/ट्यूब 18% 5%
मिट्टी/कटाई/थ्रेसिंग के लिए कृषि मशीनरी 12% 5%
कम्पोस्टिंग मशीनें 12% 5%
स्प्रिंकलर/ड्रिप सिंचाई/लॉन/स्पोर्ट्स रोलर्स 12% 5%
जैव-कीटनाशक, सूक्ष्म पोषक तत्व 12% 5%
ईंधन के लिए पंप 28% 18%
ट्रैक्टरों के लिए हाइड्रोलिक पंप 18% 5%
थर्मामीटर, डायग्नोस्टिक किट 12%-18% 5%
ब्लड ग्लूकोज मॉनिटर (ग्लूकोमीटर) 12% 5%
मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन और हाइड्रोजन पेरोक्साइड 12% 5%
चश्मा 12% 5%
मेडिकल/सर्जिकल रबर के दस्ताने 12% 5%
कई दवाएं और खास दवाएं 12% 5% या शून्य
टायर 28% 18%
मोटर वाहन (छोटी कारें, तिपहिया, एम्बुलेंस, 350cc से छोटी बाइक, CV) 28% 18%
रोइंग बोट/डोंगी 28% 18%
साइकिलें और गैर-मोटर तिपहिया वाहन 12% 5%
सिंथेटिक धागे, बिना बुने कपड़े, सिलाई धागा, स्टेपल फाइबर 12%-18% 5%
परिधान, रेडि‍मेड (₹2,500 तक) 12% 5%
परिधान, रेडि‍मेड (₹2,500 से अधिक) 12% 18%

Gst 2 0 reforms implemented know what gets cheaper and costlier from today full list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2025 | 08:01 AM

Topics:  

  • Business News
  • GST Rates
  • Today Business News

सम्बंधित ख़बरें

1

शेयर मार्केट की सुस्त शुरुआत, 22 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स; बैंक-ऑटो सेक्टर का बुरा हाल

2

जन्मदिन विशेष: वह वैरागी उद्योगपति जिसने कारोबार नहीं, समाजसेवा को बनाया अपना धर्म

3

अमेरिकी फर्म करेगी खेल, Vodafone Idea करेगा Jio को फेल! डूबती कंपनी को मिली 53 हजार करोड़ की संजीवनी

4

Gold-Silver Rate: गिरावट के बाद फिर उठने लगा सोना, चांदी में भी आया उछाल; देख लें आज का ताजा भाव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.