Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सर्विस सेक्टर का ग्रोथ रेट, जानिए क्या हैं कारण?

एक मासिक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सर्विस सेक्टर का ग्रोथ रेट पिछले पांच महीनों के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। मई माह में इस वृद्धि दर के घटन के पीछे कड़ी प्रतिस्पर्धा, मूल्य दबाव और भीषण गर्मी को बड़ी वजह माना जा रहा है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 05, 2024 | 02:11 PM

सांकेतिक तस्वीर (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नयी दिल्ली: एक मासिक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सर्विस सेक्टर का ग्रोथ रेट पिछले पांच महीनों के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। मई माह में इस वृद्धि दर के घटन के पीछे कड़ी प्रतिस्पर्धा, मूल्य दबाव और भीषण गर्मी को बड़ी वजह माना जा रहा है। हालांकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजारों से नए ठेकों में एक दशक में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक मई में गिरकर 60.2 पर आ गया जो पिछले साल दिसंबर के बाद से सबसे निचला स्तर है। अप्रैल में यह 60.8 पर था। खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है।

नए व्यवसायों ने दिया बल

मई के आंकड़ों से सामने आया कि नए व्यवसाय में मजबूत वृद्धि ने भारत की सेवा अर्थव्यवस्था में उत्पादन वृद्धि को बल देना जारी रखा है। सर्वेक्षण के अनुसार, एक और सकारात्मक बात यह रही कि कारोबारी विश्वास में आठ महीनों में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। बिक्री में बढ़ोतरी, उत्पादकता में तेजी और मांग में मजबूती से वृद्धि को समर्थन मिला। हालांकि प्रतिस्पर्धा और मूल्य दबावों के कारण वृद्धि में कुछ बाधा भी आई।

सम्बंधित ख़बरें

मुसीबत में चीन ने फेरा मुंह, भारत बना संकटमोचक! श्रीलंका को भेजी तेल की बड़ी खेप, राष्ट्रपति ने जताया आभार

29 मार्च का इतिहास: 1857 की क्रांति की शुरुआत, जब मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती

आज की ताजा खबर 29 मार्च LIVE: केरल के पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी: पारंपरिक मुंडू में जनसभा को करेंगे संबोधित

घर में पेट्रोल रखने के नियम… जानें 30 लीटर की सीमा और कानून तोड़ने पर सजा के कड़े प्रावधान

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

एचएसबीसी की वैश्विक अर्थशास्त्री मैत्रेयी दास ने कहा, ‘‘मई में भारत की सेवा गतिविधि थोड़ी धीमी गति से बढ़ी, घरेलू नए ठेकों में थोड़ी कमी आई लेकिन वे मजबूत बने रहे। यह मजबूत मांग को दर्शाता है। ”उन्होंने कहा, ‘‘कीमतों की बात करें तो मई में कच्चे माल तथा श्रम की लागत में वृद्धि के कारण लागत दबाव बढ़ गया। कंपनियां मूल्य वृद्धि का केवल एक हिस्सा ही ग्राहकों तक पहुंचाने में सक्षम रहीं।”

निर्यात ठेकों में हुआ सुधार

मई में जिस क्षेत्र में पर्याप्त सुधार हुआ, वह नए निर्यात ठेके थे। जिसमें वृद्धि सितंबर 2014 में श्रृंखला की शुरुआत के बाद से सबसे तेज रही। सर्वेक्षण प्रतिभागियों ने एशिया, अफ्रीका, यूरोप, पश्चिम एशिया और अमेरिका से मांग में मजबूत वृद्धि देखी। इस बीच, एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स मई में गिरकर 60.5 हो गया जो अप्रैल में 61.5 था।

Growth rate of service sector in india reached its lowest level in five months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2024 | 02:11 PM

Topics:  

  • India
  • PMI Services

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.