आदित्य बिरला की ग्रासिम इंडस्ट्रीज का बढ़ा मुनाफा, सीमेंट और फाइसेंस का कारोबार रहा मजबूत

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आदित्य बिड़ला समूह की एक प्रमुख कंपनी, भारत में शीर्ष सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियों में शुमार है।
Grasim Industries fourth quarter net profit increased by 1554 percent to Rs 272181 crore
ग्रासिम इंडस्ट्रीज ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 15.54 प्रतिशत बढ़कर 2,721.81 करोड़ रुपये हो गया। सीमेंट और वित्तीय सेवा व्यवसाय का मजबूत प्रदर्शन इसकी प्रमुख वजह रही। कंपनी का पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध मुनाफा 2,355.67 करोड़ रुपये था।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में परिचालन आय 12.74 प्रतिशत बढ़कर 37,727.13 करोड़ रुपये हो गई। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 33,462.14 करोड़ रुपये थी।

शुद्ध लाभ घटा

ग्रासिम इंडस्ट्रीज के एक बयान में कहा गया कि एकीकृत राजस्व "अपने सर्वाधिक स्तर पर'' है। समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ 10.4 प्रतिशत घटकर 9,925.65 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, परिचालन आय 11.35 प्रतिशत बढ़कर 1,30,978.48 करोड़ रुपये हो गई। इस बीच, ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को अलग से दी एक सूचना में बताया कि निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दो रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर पर 10 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com