ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर बुकिंग का बढ़ा समय; अब इतने दिन करना होगा इंतजार

LPG Booking Time: सरकार ने कहा है कि अभी तक घरेलू गैस या डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को तीन दिन पहले ही 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन किया था।
lpg cylinder booking date extend
LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय
Published on
Updated on

 Middle East Crisis Impact on Cooking Gas: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) की बुकिंग का समय एक भार फिर बढ़ा दिया है। मंत्रालय के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब इसे 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। ये फैसला ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग को लेकर लिया गया है।

सरकार ने कहा है कि अभी तक घरेलू गैस या डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को तीन दिन पहले ही 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन किया था, लेकिन अब 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी अब ग्राहकों को सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच 24 दिन का गैप रखना होगा।

LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दो दिन पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी।

साल में दूसरी बार बढ़ा दाम

एक साल में ये दूसरी बार है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए। कीमत में बढ़ोतरी 7 मार्च से लागू हो चुकी है। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। आईओसी की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी अब 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये की हो गई है।

कॉमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों यानी 2016 में योजना शुरू होने के बाद से मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पाने वाले 10 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को एक साल में 12 बार 14.2 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी।

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल की जाने वाली कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 114.5 रुपये बढ़ाई गई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,883 रुपये है। यह बढ़ोतरी एक मार्च को 19 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 28 रुपये बढ़ाए जाने के बाद की गई है। इस साल कमर्शियल एलपीजी की दरों में 302.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com