Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के लिए इंडिगो ने किराया 50% तक घटाया, सरकार के सख्ती के बाद हरकत में एयरलाइन कंपनियां

महाकुंभ मेले की वजह से हवाई यात्रा की मांग बहुत तेजी से बढ़ी जिससे किराये में भी जबर्दस्त उछाल आया है। ऐसी स्थिति में नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस से टिकट की कीमतों को उचित बनाने के लिए कहा था।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jan 29, 2025 | 09:40 PM

(डिजाइन फोट/ नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ के लिए देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। विश्व के कोने-कोने से लोग  संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ मेले में पहुंच रहे हैं। इस बीच श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या को देखकर प्रयागराज की उड़ानों के लिए एयरलाइन कंपनियों ने किराया में बेहद बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, लोगों के शिकायकत के बाद बुधवार को नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस से उचित किराया तय करने के लिए आदेश दिया है। इस निर्देश के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराए में 30-50 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इसके पहले उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रयागराज की उड़ानों का हवाई किराया बुहत अधिक हो जाने की बात कही और विमानन नियामक डीजीसीए से इस दिशा में कदम उठाने की मांग की। प्रयागराज के संगम क्षेत्र में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेले का हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश के लाखों लोग पहुंच रहे हैं।

महाकुंभ मेले की वजह से बढ़ी है मांग

महाकुंभ मेले की वजह से हवाई यात्रा की मांग बहुत तेजी से बढ़ी जिससे किराये में भी जबर्दस्त उछाल आया है। ऐसी स्थिति में नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस से टिकट की कीमतों को उचित बनाने के लिए कहा था। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को सचिव वी वुलनाम, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के महानिदेशक फैज अहमद किदवई और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रयागराज की उड़ानों के संबंध में एयरलाइंस प्रतिनिधियों से मुलाकात की। सोशल मीडिाय प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मंत्रालय की ओर से कहा गया कि महाकुंभ महोत्सव के दौरान उचित किराया बनाए रखते हुए देश भर से प्रयागराज के लिए हवाई संपर्क की पर्याप्तता की समीक्षा की गई।

सम्बंधित ख़बरें

एअर इंडिया पर DGCA का बड़ा एक्शन! बिना फिटनेस सर्टिफिकेट उड़ाई 8 फ्लाइट्स, अब भरना होगा 1 करोड़ का जुर्माना

एयर इंडिया के पायलट ने ‘जानबूझकर बंद किए फ्यूल स्विच’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर इटली के अखबार का बड़ा दावा

केस छोड़ने पर 10 से 20 लाख मिलेंगे! अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पीड़ित परिवारों को एअर इंडिया ने दिया ऑफर

हवाई यात्रा या मौत का सफर? भगवान भरोसे उड़ रहे आधे से ज्यादा भारतीय विमान, सामने आई ‘डरावनी’ ऑडिट रिपोर्ट

इंडिगो ने 30-50 प्रतिशत तक घटाए प्राइस

मंत्रालय की ओर से की गई पोस्ट में गया कि श्रद्धालुओं को एक सहज और आरामदायक यात्रा अनुभव देने के लिए नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की गई हैं। इस बीच, सूत्रों ने कहा कि इंडिगो ने प्रयागराज की उड़ानों के लिए हवाई किराये में 30-50 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। हालांकि एयरलाइन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई। इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, 31 जनवरी के लिए टिकट की कीमत 21,200 रुपये से अधिक है और 12 फरवरी के लिए सबसे कम कीमत 9,000 रुपये है। इंडिगो लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए उड़ानें संचालित करती है।  हालांकि एयर इंडिया, अकासा एयर और स्पाइसजेट की ओर से प्रयागराज की उड़ानों के किराये को लेकर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

उपभोक्ता मामलों के मंत्री DGCA को लिखा था पत्र

इससे पहले दिन में उपभोक्ता मामलों के मंत्री जोशी ने कहा कि हवाई किराया बहुत अधिक हो जाने से महाकुंभ में भाग लेने की योजना बना पाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि किराया कीमतें कम करने के लिए कदम उठाने को डीजीसीए को लिखा गया है। नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि प्रयागराज के लिए हवाई किराया उचित बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और बढ़ती यातायात मांग को पूरा करने के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ा दी गई है। फिलहाल देश के विभिन्न शहरों से प्रयागराज के लिए लगभग 80,000 मासिक सीटों के साथ 132 उड़ानें संचालित हो रही हैं। प्रयागराज 26 शहरों तक पहुंचने वाली सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों के जरिये जुड़ा हुआ है।

Government takes action against high fares of prayagraj flights for mahakumbh indigo reduces fares by 50 percent

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2025 | 09:40 PM

Topics:  

  • Air India
  • Civil Aviation Ministry
  • Mahakumbh 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.