सरकारी नौकरी का शनदार मौका, भारतीय सेना में निकली हैं बंपर भर्तियां, जानें डिटेल्स

भारतीय सेना में 140वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-140) के तहत भर्तियां निकली गई है। इसके लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं।
Indian Army Recruitment 2024
भारतीय सेना भर्ती (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डिजिटल डेस्क: इंडियन आर्मी (Indian Army) में अपनी सेवाएं देने की तमन्ना रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। इंडियन आर्मी ने इस समय बंपर भारतियों का एलान किया है। इसके मुताबिक भारतीय सेना में 140वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-140) के तहत भर्तियां निकली हैं। जिसके लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। यहां आप आवेदन करने का तरीका और भर्ती संबंधित अधिक जानकारी यहां जान सकते है।

भारतीय सेना में 140वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-140) के तहत निकाली गई इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआथ कर दी गई है।आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार 9 मई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती डिटेल्स

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना की ओर से इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 30 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें

सिविल के 7 पद

कंप्यूटर साइंस के 7 पद

इलेक्ट्रिकल के 3 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स के 4

मैकेनिकल के 7

विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम के 2 पद शामिल हैं।

जरूरी योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से जरूरी शैक्षिक योग्यता के तौर पर किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरुरी है।

आयु सीमा

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक भारतीय सेना भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 साल निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन

भारतीय सेना भर्ती 2024 के तहत कैंडिडेट्स का सिलेक्शन एसएसबी इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसमें कटऑफ प्रतिशत के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इन प्रक्रियाओं में खरा उतरने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com