त्योहारों के बीच कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने 60 दिनों के बोनस का किया ऐलान; जानें किसे मिलेगा फायदा

Central Government Employees Bonus: त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिनों का परफॉर्मेंस बेस्ड बोनस। जानें कौन-कौन होंगे लाभार्थी।
central government announced a 60-day bonus for post office employees
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • त्योहारी सीजन के बीच केंद्र सरकार ने डाक कर्मियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है

  • केंद्र सरकार डाक कर्मियों को 60 दिनों का परफॉर्मेंस बेस्ड बोनस (PLB) देगी

  • इसका कैलकुलेशन 7,000 रुपये की बोनस बेतन सीमा के आधार पर की जाएगी

India Post Sanctions 60 days Productivity Linked Bonus: त्योहारी सीजन के बीच केंद्र सरकार ने पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों को राहत देते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार की ओर से कर्मचारियों को 60 दिनों का परफॉर्मेंस बेस्ड बोनस (PLB) या सालान बोनस देने की घोषण की गई है। यह बोनस 60 दिनों की सैलरी के बराबर होगा और इसका कैलकुलेशन 7,000 रुपये की बोनस बेतन सीमा के आधार पर की जाएगी।

संचार मंत्रालय के डाक विभाग की ओर से 16 अक्टूबर को जारी एक आदेश में कहा गया है कि परफॉर्मेंस बेस्ड बोनस पाने के पात्र डाक कर्मचारी एमटीएस, ग्रुप 'सी' नॉन-गैजेटेड ग्रुप- 'बी' के होंगे। हालांकि, विभाग की ओर से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि यह बोनस राशि कितना होगा, लेकिन अधिकतम बोनस की गणना का फॉर्मूला शेयर किया है।

नियमित कर्मचारियों के लिए पीएलबी राशि

नियमित कर्मचारियों के लिए पीएलबी= औसत वेतन × बोनस के दिनों की संख्या/ 30.4 (30.4 एक माह में दिनों की औसत संख्या है)

कर्मचारियों को कितना मिलेगा भत्ता?

नियमित विभागीय कर्मचारियों के वेतन में बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता (Dearness Allowance), एसबी भत्ता, ड्यूटी भत्ता और प्रशिक्षण संस्थानों में सदस्यों को प्रशिक्षण भत्ता शामिल है। अगर वर्ष 2025-26 के दौरान किसी भी माह में वेतन 7,000 रुपये से अधिक हो जाता है, तो वेतन केवल 7,000 रुपये प्रति माह तक सीमित रहेगा।

नियमित डाक कर्मचारियों के लिए अनुमानित अधिकतम पीएलबी= 7,000 रुपये x 60/30.4 = 13,816 रुपये।

central government announced a 60-day bonus for post office employees
E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

1 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2026 की अवधि के दौरान इस्तीफा देने वाले, सेवानिवृत, सर्विस छोड़ने वाले या डाक विभाग में सेवा छोड़ने वाले, या डाक विभाग में डेप्यूटेशन पर जाने वाले, या विभाग के बाहर डेप्यूटेशन पर जाने वाले कर्मचारी को भी बोनस का लाभ मिलेगा।

ग्रामीण डाक सेवकों के लिए बोनस

डाक विभाग ने कहा है कि वर्ष 2025-26 के दौरान पूरे साल ड्यूटी पर रहे जीडीएस के लिए समय-संबंधी निरंतरता भत्ता (TRCA) की गणना 1 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2026 तक उनके प्राप्त टीआरसीए और संबंधित महंगाई भत्ता (DA) को 12 से विभाजित करके की जाएगी।

central government announced a 60-day bonus for post office employees
Explainer: 21 अक्टूबर को खुलेगा Jio IPO, कौन खरीद सकता है; क्या है पूरा प्रोसेस? आसान भाषा में समझें

लेकिन, यदि इस समय के दौरान किसी भी महीने में टीआरसीए और महंगाई भत्ता 7,000 रुपये से अधिक हो जाता है, तो भत्ता 7,000 रुपये प्रति माह तक सीमित रहेगा। साथ ही, यदि हम अधिकतम टीआरसीए को ध्यान में रखें, तो ग्रामीण डाक सेवकों के लिए अधिकतम पीएलबी लगभग 13,816 रुपये होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com