-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Google Settles Android Tv Case With Competition Commission For Rs 2024 Crore
गूगल ने भारत में 20.24 करोड़ के मामले का किया निपटारा, जानें क्या है प्रतिस्पर्धा आयोग से जुड़ा केस
- Written By: अपूर्वा नायक
गूगल ने एंड्रॉइड टीवी सेगमेंट से जुड़े करीब 4 साल पुराने मामले में सीसीआई के साथ सेटलमेंट किया है। यह संशोधित कॉम्पीटिशन एक्ट के अंतर्गत निपटाया गया पहला मामला है।

गूगल (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : गूगल ने एंड्रॉइड टीवी सेगमेंट में कथित रुप से अनुचिच व्यापार व्यवहार से जुड़े तकरीबन 4 साल पुराने मामले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई के साथ एग्रीमेंट किया है। टेक्नोलॉजी कंपनी ने इस संबंध में रेग्यूलेटर को 20.24 करोड़ रुपये की क्लेम अमाउंट का भुगतान किया है।
साथ ही गूगल ने वेंडर्स के साथ अपने एग्रीमेंट को संशोधित करने पर भी सहमति जताई है। यह संशोधित कॉम्पीटिशन एक्ट के अंतर्गत निपटाया गया पहला मामला है। इसके अंतर्गत साल 2023 में निपटान और प्रतिबद्धता से जुड़े प्रावधान लाए गए थे। शिकायत मिलने के बाद, सीसीआई ने साल 2021 में विस्तृत जांच का आदेश दिया था।
सोमवार को सेटलमेंट ऑर्डर ऐसे समय में आया, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी 4 दिवसीय भारत यात्रा शुरू की है। बाद में गूगल ने मामले को निपटाने का प्रस्ताव रखा और सीसीआई ने इस पर विचार करते हुए कहा कि ‘न्यू इंडिया एग्रीमेंट’ के अंतर्गत गूगल भारत में एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी के लिए प्ले स्टोर और प्ले सर्विसेज के लिए एक एकल लाइसेंस देगी। इससे इन सर्विसेज को दूसरी सर्विसेज के साथ जोड़ने की जरूरत खत्म हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
इससे पहले भी गूगल सीसीआई की जांच के दायरे में आयी थी और उसके खिलाफ एंड्रॉइड ओएस और प्ले स्टोर बिलिंग मामलों में आदेश पारित किए गए थे। रेग्यूलेटर गूगल के खिलाफ 2 अन्य मामलों की जांच भी कर रहा है। इनमें एक मामला डिजिटल न्यूज पब्लिशर/ एडवरटाइजमेंट टेक्निक से संबंधित है और दूसरा प्ले स्टोर पर कथित रूप से एडिशनल बिलिंग से संबंधित है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
रेग्यूलेटर की जांच यूनिट ने पाया कि भारत के स्मार्ट टीवी बाजार में एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी ओएस की उल्लेखनीय हिस्सेदारी है। सीसीआई ने कहा कि गूगल सेटलमेंट के अंतर्गत गूगल टीवी सर्विसेज के ऐप समूह को पहले से इंस्टॉल करने की शर्त लगाई गई थी। इससे इनोवेशन को बाधा पहुंची। रेग्यूलेटर ने कहा कि इसमें यूट्यूब जैसी सर्विसेज को प्ले स्टोर के साथ जोड़कर गूगल के मार्केट लॉर्डशिप को मजबूत किया गया और एक्ट की सेक्शन-4 के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Google settles android tv case with competition commission for rs 2024 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
Jul 07, 2026 | 11:08 PMसिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PMतेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jul 07, 2026 | 10:54 PM‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे खाने के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:50 PMJabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM














