Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोने-चांदी ने भरी उड़ान, सिल्वर 10,000 रूपए महंगा, गोल्ड में भी तेजी

Gold-Silver Rate: सोने और चांदी के भाव में सोमवार 9 फरवरी 2026 को तेजी देखी गई। MCX में सोना 1,57,703 रुपये और चांदी 2,59,887 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 09, 2026 | 09:29 AM

सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Silver Price 9 Feb: सोने और चांदी के भाव में सप्ताह के पहले दिन, सोमवार 9 फरवरी 2026 को तेजी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर दोनों की कीमतों में उछाल आया। गोल्ड रेट $5,046.90 प्रति औंस और सिल्वर रेट $79.385 प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,49,499 रुपये प्रति किलो था। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में 1.45% की तेजी आई और MCX में सोना 1,57,703 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में भी 4% की तेजी दर्ज की गई और यह 2,59,887 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है, जो शुक्रवार से 10,388 रुपये अधिक है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में अभी और तेजी आ सकती है।

सोने-चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव

पिछले सप्ताह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने और चांदी की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोने का भाव $4,988.60 प्रति औंस और चांदी का $77.525 प्रति औंस रहा। MCX पर सोना अब लगभग 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.49 लाख रुपये प्रति किलो के करीब ट्रेड कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का सोने-चांदी का रेट

₹2700000000000000 के बाजार का रास्ता खुलेगा, पीयूष गोयल ने गिनाए भारत अमेरिका ट्रेड डील के फायदे

Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज के ताजा रेट

ट्रंप ने 25% टैरिफ हटाने के फैसले पर किए हस्ताक्षर…सामने आया ट्रेड डील का फ्रेमवर्क, किन चीजों पर बनी बात?

29 जनवरी को सोने ने 1,93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई और चांदी ने 4,20,000 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके मुकाबले अब सोने के दाम करीब 38,000 रुपये और चांदी के दाम 1,71,000 रुपये गिर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Share Market: शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 84,000 के पार, निफ्टी ने भी छुआ रिकॉर्ड स्तर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

कॉमेक्स पर सोने ने $5,069/औंस का उच्चतम स्तर और $4,988/औंस का निचला स्तर छुआ। बाजार $5,003/औंस के भाव पर खुला। चांदी ने $78.10/औंस पर खुलकर $80.33/औंस का हाई और $78 के करीब लो रिकॉर्ड किया। अप्रैल डिलीवरी वाले सोने में करीब $67 का उछाल देखा गया और मार्च डिलीवरी वाली चांदी $80-81/औंस के भाव पर ट्रेड कर रही है। इस तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी की संभावना नजर आ रही है।

Gold silver rates 9 february price hike silver rises 10000 rs gold also increases

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2026 | 09:27 AM

Topics:  

  • 24 Carat Gold
  • Bussiness News
  • Gold-Silver Rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.