Gold-Silver Rate Today: बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिरी चांदी, सोना भी फिसला, जानें आज का रेट
Gold-Silver Rate Today 20 May: सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। MCX पर चांदी 3,000 रुपये तक सस्ती हुई, जबकि सोना 1,100 रुपये गिरा। अंतरराष्ट्रीय कारणों से बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव जारी है।
- Written By: प्रिया सिंह
आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rate Today In India: सोने और चांदी की कीमतों में आज बहुत भारी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में MCX पर सोना 1,100 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 3,000 रुपये से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार के जानकारों के मुताबिक वैश्विक कारणों से यह उतार-चढ़ाव आया है।
पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद और डॉलर के मजबूत होने से धातुओं पर दबाव बढ़ा है। मंगलवार रात को चांदी 6,397 रुपये गिरकर 2,70,254 रुपये प्रति किलो पर आ गई। जून डिलीवरी वाला सोना भी 262 रुपये गिरकर 1,59,139 रुपये पर बंद हुआ था। अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद से कीमतों पर काफी प्रभाव पड़ा है।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का रेट
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में स्थिति थोड़ी अलग नजर आई है। यहां 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। कमजोर औद्योगिक मांग के कारण चांदी 5,000 रुपये घटकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,190 रुपये और 22 कैरेट का 1,44,100 रुपये है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,57,040 रुपये और चेन्नई में 1,62,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
Share Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
कच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.47 प्रतिशत टूटकर 4,544.78 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी भी 2.01 प्रतिशत गिरकर 76.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एफओएमसी की बैठक के बाद बाजार में और भी बदलाव दिख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Share Market में हाहाकार! रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में मची भयंकर बिकवाली, सेंसेक्स 541 अंक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों पर विशेषज्ञों की राय
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विशेषज्ञ सौमिल गांधी के अनुसार भू-राजनीतिक तनाव अब कम हुआ है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई और धातुओं को थोड़ा समर्थन मिला है। अगले कुछ समय तक सोने और चांदी की कीमतों में इसी तरह का भारी उतार-चढ़ाव रहने की पूरी संभावना है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच हाजिर सोना लगभग $4,540 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, निवेशक अब ब्याज दरों और सर्राफा बाजार पर इसके प्रभाव के संकेतों के लिए अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं।
